खंडवा

पति-पत्नी के बीच आ गए ‘बकरी-ऊंट’, तलाक तक पहुंची नौबत

महिला थाने पहुंचा अजीबोगरीब मामला, पत्नी बोली पति मुझे तलाक देना चाहता है क्योंकि...
2 min read
• •
Updated: 4 Jan 2024, 7:13 PM IST
khandwa.jpg

'मैडम जी..पति कहता है कि वो ऊंट है और मैं उसके सामने बकरी हूं, इसलिए मुझसे तलाक ले लेगा'। जी हां कुछ इसी तरह की अजीबो गरीब फरियाद लेकर जब एक महिला खंडवा में महिला थाने पहुंची तो पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिसवालों ने महिला से बात की तो फिर पूरा मामला समझ में आया। दरअसल महिला की हाइट छोटी है और पति की हाइट ज्यादा है इसी बात को लेकर पति पत्नी को तलाक देने की बात कहता है जिससे महिला परेशान हो चुकी है।

'मैं ऊंट हूं और तू मेरे सामने बकरी है'
अजीबोगरीब मामला खंडवा जिले के मोरदड़ गांव का है जहां रहने वाली एक महिला ने महिला थाने में शिकायत करते हुए बताया है कि मेरी हाइट छोटी होने के कारण मेरा पति मुझे तलाक देना चाहता है। मुझसे सारे रिश्ते खत्म करना चाहता है। पति ताने मारता है कहता है मैं उसके सामने बकरी हूं और वह मेरे सामने ऊंट है। इतना ही नहीं पति न तो मेरा फोन उठाता है और ना मुझे घर लेने आता है, मुझसे कोई बात भी नहीं करता है। महिला का ये भी कहना है कि पति की बहन यानी उसकी ननद भी उसे पसंद नहीं करती है और ताने मारने के साथ पति को भड़काती रहती है।

अब क्या करेगी पुलिस ?
महिला की शिकायत पर महिला थाना प्रभारी सुलोचना गहलोत ने बताया कि एक आवेदन मिला है। जिसमें शादी के बाद हाइट को लेकर विवाद है। महिला की हाइट कम होने के कारण उसका पति उसको रखना नहीं चाहता है। इसमें महिला के पति को बुलाकर दोनों को समझाईश दी जाएगी उसके पति को बुलवाया जा रहा है। जिसके बाद दोनों पक्षों की बात सुनकर जल्द ही इसका समाधान लीगल तरीके से किया जाएगा ।
यह भी पढ़ें- भाजपा विधायक को आया गुस्सा, बोले- अधिकारियों के बाप का राज है क्या ? देखें वीडियो

Published on: