30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather New Prediction : कड़कड़ाती ठंड और कोहरे के बीच 37 जिलों में बारिश का अलर्ट issue

Weather New Prediction : मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में एक और नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण होगी जमकर बारिश..
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 4 Jan 2024, 6:27 PM IST

heavy_rain.jpg

Weather New Prediction पश्चिमी विक्षोक्ष के असर से मध्यप्रदेश का मौसम पहले से बिगड़ा हुआ है, प्रदेश के कई जिलों में कहाड़े की सर्दी पड़ रही है तो वहीं घने कोहरे ने विजिबिलिटी बेहद कम कर दी है। कुछ जिलों में बूंदाबांदी व बारिश भी हुई है। इसी बीच अब मौसम विभाग ने एक और नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने की संभावना जताई है कि आने वाले दिनों में मौसम और भी ज्यादा खराब होगा और जमकर बारिश होने की संभावना है। वर्तमान में एक ट्रफ लाइन सेंट्रल यूपी से लेकर दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश तक बनी हुई है जिसके प्रभाव से पूर्व और पश्चिम मध्य प्रदेश के हिस्सों में बारिश हो सकती है। वहीं हरियाणा पर सक्रिय एक कम दबाव के चक्रवात के चलते मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। जिसके चलते दो से तीन दिनों तक मौसम ऐसे ही बना रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का ये भी कहना है कि आने वाले दिनों में एक और नए सिस्टम के सक्रिय होने से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

37 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में भोपाल, रीवा, शहडोल, सागर संभाग के जिलों के साथ ही डिंडोरी, कटनी,जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नर्मदापुरम, बैतूल, खंडवा, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगरमालवा, गुना,अशोकनगर और शिवपुरी जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।
कोहरे के कारण इन जिलों में येलो अलर्ट
मध्यम से घना कोहरा- ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों के साथ ही सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सीहोर, भोपाल, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, नीमच जिलों में ।
हल्के से मध्यम कोहरा- रीवा, मऊगंज और सतना जिलों में।
गरज चमक व वज्रपात- शहडोल संभाग के जिलों के साथ ही रीवा, मऊगंज, सतना, डिंडौरी, नरसिंहपुर, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, खंडवा, इंदौर जिलों में ।