खंडवा

Khandwa News: ‘पहलगाम आतंकी हमले में तुम्हारा नाम है’, डराकर ऐंठे 3 लाख रुपए, तीन राज्यों में मिली ठगों की मूवमेंट

Digital Arrest Cyber Fraud: पहलगाम आतंकी हमले के नाम पर सूतमील कर्मचारी से साइबर ठगे के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Aug 10, 2026
digtal arrest cyber fraud 3 lakh looted pahalgam terror attack
Pahalgam terror attack scam: पहलगाम हमले में नाम आने का डर दिखाकर ठगे तीन लाख रूपए (फोटो सोर्स- Patrika)

Pahalgam terror attack: पहलगाम आतंकी हमले में तुम्हारा नाम आ रहा है, तुम भी आतंकी को हो… का डर दिखाकर एक व्यक्ति से तीन लाख पांच हजार रुपए ठगी कर ली। आरोपी ने डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest) का दिखाकर राशि अन्य खातों में डलवा ली। शिकायत पर पुलिस ने खाता होल्ड कर मोबाइल कॉल डिटेल निकाली तो आरोपी को झाबुआ से गिरफ्तार किया।

पहलगाम हमले के नाम ऐंठते रहे पैसे

सायबर ठगी का यह मामला मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के मोघट थाना क्षेत्र का है। यहीं के निवासी श्रवण कुमार को 31 मार्च में एक फोन आया था। फोनकर्ता ने कहा था कि पहलगाम आतंकी हमले में तुम्हारा भी नाम आ रहा है, तुम्हें डिजिटल अरेस्ट किया जा रहा है। पुलिस के डर से श्रवण कुमार फोनकर्ता की बात मानता गया और बचने के लिए उसके खाते मैं रुपए ट्रांसफर करता गया।

शक हुआ तो पीड़ित ने की शिकायत

आरोपी ने 31 मार्च से लेकर 15 अप्रैल के बीच चार बार श्रवण को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाते हुए 3 लाख 4999 रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। जब डिमांड ज्यादा होने लगी तो श्रवण को समझ आया कि वह ठगी का शिकार हो चुका है। जिसके बाद श्रवण ने मोघट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

दिल्ली, पंजाब, राजस्थान में थी आरोपी की मूवमेंट

पुलिस ने जांच के दौरान साइबर सेल खंडवा की मदद ली। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जानकारी मिली कि फरियादी के खाते से राशि आकाश पिता गुलचंद भूरिया निवासी ग्राम नरवालिया, थाना कल्याणपुरा, जिला झाबुआ के बैंक खाते में हस्तांतरित हुई है। पुलिस ने आरोपी का खाता होल्ड कर दिया। आरोपी आकाश के कॉल डिटेल पर भी पुलिस साइबर सेल की मदद से नजर रख रही थी। आरोपी का अधिकतर मूवमेंट पंजाब दिल्ली और राजस्थान में था।

झाबुआ आते ही पकड़ाया आरोपी

आरोपी जैसे ही झाबुआ पहुंचा, पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए धरदबोचा। आरोपी आकाश उर्फ हावसिंह को अवैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहा से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी विकास खिची, उनि सुभाष नावड़े, प्रजार शेखर गुप्ता, सायबर सेल से प्रआर जितेन्द्र राठौर, प्रआर विक्रम वर्मा और आर उदय सिंह की टीम शामिल रही।

Updated on:
10 Aug 2026 03:48 pm
Published on:
10 Aug 2026 03:23 pm