खंडवा जिले में 89663 लोगों को अब भी अक्षर ज्ञान नहीं है। इसमें सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं की है। यह चौंकाने वाले आंकड़े हाल ही में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जारी आंकड़े में सामने आए है।
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस : जिले में 2.89 लाख में से अब तक 1.94 लाख हुए साक्षर, 13 दिन बाद साक्षर होने परीक्षा में बैठेंगे 50 हजार से अधिक लोग अनपढ़ हैं। खंडवा जिले में 89663 लोगों को अब भी अक्षर ज्ञान नहीं है। इसमें सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं की है। यह चौंकाने वाले आंकड़े हाल ही में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जारी आंकड़े में सामने आए है।
बड़ी बात यह कि जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह की विधानसभा के ब्लॉक खालवा में सर्वाधिक खराब हालत है। यहां पर 32540 लोग अनपढ़ है। हालांकि यह अच्छी बात है कि जिले में साक्षरता का ग्राफ धीरे-धीरे कम हो रहा है। 20 सितंबर को ही 50 हजार से लोग साक्षर होने के लिए परीक्षा में बैठेंगे। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर पत्रिका की रिपोर्ट...।
जिले में असाक्षर पंजीयन का अभियान जारी है। इसमें खंडवा जिले प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। वहीं लोगों को साक्षर करने के लिए करीब 3 हजार अक्षर मित्र भी जुटे हुए है। वर्ष 2011 जनगणना की रिपोर्ट में खंडवा जिले में 2 लाख 84 हजार 523 असाक्षर चिह्नित किए गए हैं। वर्ष 2022 से लेकर अब तक 1 लाख 94 हजार 860 लोगों का साक्षर बनाया जा चुका है।
खालवा ब्लाक में ब्लॉक में सर्वाधिक 84 हजार 118 असाक्षर चिह्नित किए गए थे। यहां चले विशेष अभियान के तहत 51578 साक्षर हो गए। इसके बाद पंधाना ब्लाक में 46592 में से 33324 के साक्षर होने का दावा है। खालवा, पंधाना ब्लाक में अभी कई बस्तियों में महिलाएं अक्षर तक नहीं जानती हैं। हालांकि इस स्थिति में बदलाव आ रहा है। उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्त्रस्म के तहत चल रही विभिन्न गतिविधियां के चलते ग्राम आबुद में जयश्री, पार्वती बाई आदि ने अक्षर ज्ञान के साथ अपना हस्ताक्षर करना शुरू कर दिया हैै।
20 सितंबर को साक्षरता और संख्या ज्ञान केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में 50 हजार से अधिक असाक्षर हिस्सा लेंगे। परीक्षा में असाक्षर के साथ ही ऐसे व्यक्ति भी परीक्षा दे सकते हैं कि जो साक्षर या शिक्षित तो हैं लेकिन उनके पास कोई मार्कशीट या साक्ष्य नहीं है।
नोट : आंकड़ जनणगना-2011 के अनुसार, वर्ष 2022 से 2025 में अब तक विभिन्न परीक्षाओं में पास होकर साक्षर बने
ब्लाक लक्ष्य(वर्ष 2011) साक्षरअसाक्षर
बलड़ी 25496 16873 8623
छैगांवमा 34529 24675 9854
हरसूद 24827 17063 7764
खालवा 84118 51578 32540
खंडवा 32014 21842 10172
पंधाना 46592 33324 13268
पुनासा 36947 29505 7442
कुल 2,84,523 1,94,860 89663
उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम 2027 तक चलेगा। 100 त्न साक्षरता के लिए गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। सर्वे का कार्य जारी है। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर प्रत्येक ब्लाक में विशेष कार्यक्रम कर रहे हैं।