खंडवा

खंडवा में मातम… एक साथ उठेंगी 11 मासूमों की अर्थियां, जीतू पटवारी पहुंचे, सीएम भी जाएंगे

Khandwa Accident: खंडवा में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुआ था हादसा, 11 बच्चों की हुई थी मौत, मंत्री विजय शाह मौके पर पहुंचे, सीएम मोहन यादव भी हो सकते हैं शामिल.. परिवारों से मुलाकात के लिए जीतू पटवारी भी रवाना, थोड़ी देर में पहुंचेंगे खंडवा
2 min read
• •
Updated: 3 Oct 2025, 2:36 PM IST
Khandwa Accident
Khandwa Accident

Khandwa Accident Durga Visarjan: खंडवा जिले के अर्दला डैम हादसे के बाद सीएम के पंधाना आने की संभावना है। खबर आ रही है कि मंत्री विजय शाह मौके पर पहुंच चुके हैं। वहीं प्रशासन भी घटना के बाद से अलर्ट मोड में है। बता दें कि दुर्गा विसर्जन के दौरान गुरुवार 2 अक्टूबर को डैम में ट्राली पलटने से 11 मासूम बच्चों की मौत हो गई थी। जिसके बाद से इन मासूमों के परिवारों में चीख-चीत्कार मची है। पूरा गांव रो रहा है।

सीएम भी जाएंगे खंडवा


बता दें कि मंत्री विजय शाह सुबह ही पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंच गए। उन्होंने शोक संवेदनाएं व्यक्त कर परिवार को ढांढस बंधाया। वहीं अब खबर आ रही है कि सीएम मोहन यादव भी परिवारों से मुलाकात के लिए यहां पहुंच सकते हैं।

खंडवा पहुंचेंगे जीतू पटवारी, पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात

मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सुबह 11:00 बजे इंदौर से रवाना हो चुके हैं, वे थोड़ी देर में करीब दोपहर 1:30 बजे खंडवा जिले के राजगढ़, पाडल फलिया (पंधाना विधानसभा) पहुंच जाएंगे। वे यहां गुरुवार को हुई हृदय विदारक घटना में दिवंगत हुए 11 मासूम बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।

गांव में पसरा मातम, थोड़ी देर में उठेंगी अर्थियां

खंडवा जिले के पंधाना में नौ दिन तक मां के आने की खुशी में नाचते-ढोल बजाते मासूमों को क्या पता था कि मां आएंगी तो अपने साथ उन्हें भी ले जाएंगी। दशहरे के दिन अर्दला डैम में मां दुर्गा का विसर्जन करने पहुंचे थे मासूम कि विसर्जन के दौरान ही हादसे का शिकार हो गए।

इनके परिवारों में मातम पसरा है, पूरा गांव शोक में है कि बस थोड़ी देर और इन मासूमों के चेहरे देख लो.. क्योंकि ये फिर नहीं दिखेंगे। पाडल फलिया में इनकी 11 मासूमों की अर्थियां सज रही हैं, अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है। इस दौरान मंत्री विजय शाह भी गांव पहुंचे हैं। वहीं सीएम मोहन यादव के शामिल होने की संभावना भी जताई जा रही है।

पीएम मोदी ने जताया शोक, किया मुआवजे का ऐलान

Updated on:
3 Oct 2025, 2:36 PM IST
Published on: