खंडवा

मरीज का ब्लड ग्रुप O+, चढ़ने वाला था B+! खंडवा जिला अस्पताल में जान से खिलवाड़, बाल-बाल बची जान

Khandwa District Hospital : खंडवा जिला अस्पताल में O पॉजिटिव ब्लड ग्रुप के मरीज को B पॉजिटिव ब्लड चढ़ाने की तैयारी का आरोप है। बेटे ने समय रहते रिपोर्ट में गड़बड़ी पकड़ ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया। परिजन ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2026, 4:24 PM IST
Khandwa District Hospital
खंडवा जिला अस्पताल, भर्ती मरीज (फोटो सोर्स: Patrika)

Khandwa News :मध्य प्रदेश के खंडवा जिला अस्पताल में बीमारी के चलते भर्ती किए गए शख्स की जान से खिलवाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, यहां भर्ती मरीज को ब्लड चढ़ाने के लिए ब्लड ग्रुप की जांच में पेथालाजी कर्मियों की गंभीर लापरवाही की है। गनीमत रही कि, मरीज के साथ मौजूद अटेंडेंट ने ने एन वक्त पर उस लापरवाही को पहचान लिया, जिससे भर्ती मरीज की जान बच गई।

बता दें कि. अस्पताल में भर्ती मरीज का ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव था, जबकि पैथालाजी कर्मियों ने जांच के बावजूद उन्हें बी-पॉजिटिव ग्रुप का ब्लड चढ़ाने की पूरी तैयारी कर ली थी। आरोप है कि, ठीक ब्लड चढ़ाने से पहले मरीज के बेटे का ध्यान रिपोर्ट पर चला गया, जिसके बाद ब्लड चढ़ा रहे डॉक्टर को रोका गया। इस तरह अस्पताल की लापरवाही से बड़ा हादसा होने से टल गया। परिजन का दावा है कि, उनके द्वारा तीन दिन पहले ही मरीज का निजी लैब में ब्लड टैस्ट कराया गया था, जांच में ब्लड ग्रुप ओ-पाजीटिव होने की पुष्टि हुई थी।

निजी लैब में O+, नैदानिकी केंद्र में आया B+

वहीं, दूसरी तरफ मेडिकल कॉलेज द्वारा संचालित किये जा रहे नैदानिकी केंद्र में ब्लड की जांच कराई गई, लेकिन यहां सामने आई रिपोर्ट में ब्लड ग्रुप बी-पॉजिटिव दर्ज था। डॉक्टर इसी रिपोर्ट के आधार पर मरीज को बी-पॉजिटिव ग्रुप का ब्लड चढ़ा रहे थे।

हिमोग्लोबिन कम होने पर लगाना था यूनिट

बताया जा रहा है कि, 58 वर्षीय मरीज विष्णु पुत्र कुंदनलाल मालवीय जिले के अंतर्गत आने वाले बमनगांव छनेरा में रहते हैं। मरीज के बेटे दीपक मालवीय ने बताया कि पिताजी पिछले कुछ दिनों से कमजोरी से ग्रस्त हैं, दिसके चलते उनका हिमोग्लोबिन काफी कम हो गया था। इसी वजह से उन्हें अस्पताल में ब्लड यूनिट लगाने के लिए भर्ती किया गया था।

4 पाईट आया था हिमोग्लोबिन

अस्पताल में भर्ती मरीज विष्णु मालवीय का कहना है कि, काफी कमजोरी मेहसूस होने पर शनिवार को एक निजी लैब में हिमोग्लोबिन की जांच कराई थी। सामने आई रिपोर्ट में हिमोग्लोबिन 4 पाईट आया था। इसी रिपोर्ट में ब्लड ग्रुप की जानकारी भी थी। इसमें ओ-पॉजिटिव बताया गया था। हालांकि, डॉक्टरों ने यूनिट लगवाने की सलाह दी थी। फिलहाल, इसी के चलते अस्पताल में भर्ती हुआ था। वहीं, अस्पताल की इस लापरवाही पर मरीज विष्णु मालवीय ने भी जान से खिलवाड़ किये जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि, अगर संभवतछ एक मिनट की देरी हो जाती तो उनकी जान भी जा सकती थी।

गलती छुपाने की कोशिश

परिजन का आरोप है कि, अस्पताल की इस गंभीर लापरवाही से किसी की जान पर बन सकती थी। परिजन का दावा है कि, अस्पताल प्रबंधन इतनी गंभीर लापरवाही के बावजूद गलती छिपाने में जुटा हुआ है। पूछने पर मशीन गर्म होने की बात कही जा रही है।

Updated on:
19 Nov 2026, 4:24 PM IST
Published on: