खंडवा

‘Hi’ मैसेज करना युवक को पड़ा भारी, महिला के पति ने लट्ठ-पाइप से कर दी पिटाई

MP News: खंडवा में सोशल मीडिया पर महिला को ‘हाय’ भेजना युवक को भारी पड़ा। महिला के पति-परिवार ने खेत में घुसकर बेरहमी से पिटाई कर दी।

2 min read
Nov 10, 2025
man beaten for messaging woman khandwa mp news
man beaten for messaging woman (फोटो- सोशल मीडिया)

Man beaten for messaging: सोशल मीडिया पर महिला को हाय का पोस्ट करना युवक पर भारी पड़ गया। महिला के पति व परिवार के लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। उसे लट्ठ व पाइप से पिट दिया। युवक पर महिला को परेशान करने का आरोप है। मारपीट में युवक के हाथ और पैर के फ्रैक्चर हुआ है। साथ ही उसके सिर में चोट आई है। (mp news)

खेत में घुसकर महिला के पति-देवर ने की पिटाई

मामला खंडवा के मोघट थाना क्षेत्र के ग्राम अहमदपुर खैगांव का है। यहां रहने वाले दिनेश पाल के साथ मारपीट हुई है। जिला अस्पताल मैं भर्ती दिनेश का कहना है कि उसने गांव में रहने वाली एक महिला के सोशल मीडिया पर सुबह करीब 6 बजे हाय का मैसेज किया था। इसके बाद वह खेत चला आया। सुबह 5.30 बजे की बात है महिला का पति व देवर जेठ करीब 3 लोग हाथ में पाइप और लग लेकर खेत आ गए।

उन्होंने आते से ही पिटना शुरु कर दिया। इसके बाद उसे बाइक में बीच में बैठाकर गांव ले आए। यहां गांव के बीच मंदिर के पास भी उसे लट्ठ मारे। इस बीच दिनेश की मां ने मोघट थाने सूचना कर दी। डायल 112 ने आकर उसे बचा लिया। पुलिस कर्मी उसे अस्पताल लाए थे।

महिला को परेशान करता था दिनेश

मोघट थाने में महिला के परिवार ने दिनेश पाल की शिकायत की है। पुलिस के अनुसार परिवार का कहना है कि काफी दिनों से दिनेश उनके घर की महिला को परेशान कर रहा था। आते-जाते घूर के देखता था। सोशल मीडिया पर मैसेज कर परेशान किया। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर आरोपी दिनेश पाल के विरुद्ध केस दर्ज किया है। मोघट थाना प्रभारी धीरेश धारवाल ने बताया किदिनेश की शिकायत पर चार लोगों के विरुद्ध मारपीट करने धमकाने का केस दर्ज किया है। (mp news)

Published on:
10 Nov 2025 12:09 pm