खंडवा

एमपी में पत्नी ने AI से बनाईं विधवा चाची संग पति की अश्लील तस्वीरें…

MP News: पति को छोड़कर बॉयफ्रेंड के साथ रह रही थी पत्नी, पति पर था विधवा चाची से अवैध संबंध का शक।

2 min read
Feb 10, 2026
ai obscene photos blackmail wife arrested (demo pic)

MP News: मध्यप्रदेश के खंडवा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को AI से बनाई गई अश्लील तस्वीरों के जरिए बदनाम कर 50 हजार रुपये ठग लिए गए। पीड़िता की शिकायत पर जब पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी को गिरफ्तार किया तो हर कोई हैरान रह गया। AI से अश्लील तस्वीरें बनाकर वायरल करने वाली कोई और नहीं बल्कि पीड़िता की बहू ही निकली जो अपने पति को छोड़कर बॉयफ्रेंड के साथ रह रही थी। पुलिस ने आरोपी महिला को भोपाल से गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें

खंडवा में भाजपा नेता ने की आत्महत्या, मरने से पहले कांग्रेस नेता पर लगाए आरोप

AI से विधवा चाची संग पति की अश्लील तस्वीरें बनाईं

पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि आरोपी महिला निधि (बदला हुआ नाम) को शक था कि उसके पति के विधवा चाची के साथ अवैध संबंध हैं। इसलिए उसने चाची को बदनाम करने के लिए चाची और पति के सोशल मीडिया से उनकी तस्वीरें निकालीं और फिर दोनों को AI के जरिए अश्लील रूप दिया। अश्लील तस्वीरें बनाने के बाद आरोपी महिला निधि ने ये तस्वीरें अपने रिश्तेदारों को शेयर कीं जिससे विधवा महिला व पति की बदनामी हुई। इतना ही नहीं निधि ने विधवा चाची को अश्लील तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल किया और 50 हजार रुपए ले लिए।

बॉयफ्रेंड के साथ रहती थी आरोपी महिला

ब्लैकमेलिंग से परेशान विधवा महिला ने पुलिस में शिकायत की तो पुलिस ने मामले की जांच की। जांच में पता चला कि जिस मोबाइल से अश्लील तस्वीरें वायरल की गई हैं वो भोपाल में रहने वाले किसी शाहरूख नाम के युवक का है। खंडवा पुलिस जांच करते हुए भोपाल पहुंची तो पता चला कि शाहरूख के साथ उसकी प्रेमिका निधि (बदला हुआ नाम) रहती है जो कि शादीशुदा है और उसी शख्स की पत्नी है जिसके फोटो विधवा महिला के साथ बनाए गए हैं। पुलिस ने निधि को पकड़ा तो उसके पास मोबाइल मिला जो कि शाहरुख का था लेकिन सिम निधि की थी। फोन में 10 इंस्टाग्राम आईडी मिलीं जो फर्जी थीं और इन्हीं में से एक अकाउंट से विधवा चाची को ब्लैकमेल किया गया था। पुलिस ने निधि को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें

यूपी के बाहुबली विधायक राजा भैया ने एमपी के प्रसिद्ध मंदिर में तोड़ा नियम
Published on:
10 Feb 2026 06:11 pm
Also Read
View All