खंडवा

नवरात्र में सौगात, चकाचक होंगी एमपी की ये 103 सड़कें, आसान होगा सफर

MP news: 87 करोड़ रुपए की लागत से सात परियोजनाओं का निर्माण करेगा। इसमें सबसे बड़ी योजना शोला खोली में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनेगा।

2 min read
Mar 22, 2026
asphalt paving of 103 roads (फोटो- Freepik)

MP news: नगर सरकार जनता को नवरात्रि में बड़ी सौगात दी है। निगम शहरी क्षेत्र में मुख्य मार्गों और कॉलोनियों को जोडने वाली सड़को का डामरीकरण करेगा। निगम ने पौने सात करोड़ रुपए का टेंडर खोला है। जिसमें 50 वार्डों में 103 सड़को का उद्धार होगा। सबकुछ योजना के तहत हुआ तो तीन लाख आबादी की राह आसान होगी। निगम प्रत्येक वार्डों से छोटी और बड़ी सड़कों का डामरीकरण करेगा।

टेंडर की तकनीकी बिड खुल गई है। चार कंस्ट्रक्शन कंपनियों ने पार्टिशिपेट किया है। तकनीकी बिड की प्रक्रिया पूरी हो गई है। निगम की निविदा समिति के टेबल पर फाइलें पहुंच गई है। एक सप्ताह बाद वर्क आर्डर जारी कर कार्य शुरू करने की तैयारी है। निगम आयुक्त प्रियंका सिंह राजावत का कहना है कि नवरात्र के बाद निर्माण कार्य शुरू होंगे।

ये भी पढ़ें

अपनी ही सरकार से नाराज BJP विधायक धरने पर बैठे, बोले- केंद्रीय मंत्री तक लगाई गुहार लेकिन…

अप्रैल में इन मार्गों का टेंडर लगाने की तैयारी

नगरीय प्रशासन की अनुमति के बाद निगम विशेष फंड के तहत बाम्बे बाजार, टाउन हाल से जलेबी चौक, तीन पुलिया से बडाबम समेत पांच मार्गों व तीन चौराहों का कायाकल्प 60 करोड़ रुपए से अधिक लागत से करने की तैयारी है। नगरीय प्रशासन की अनुमति के बाद टेंडर लगाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अप्रेल में टेंडर लगेगे।

20 करोड़ में बनेगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और पार्क

खंडवा नगर निगम 87 करोड़ रुपए की लागत से सात परियोजनाओं का निर्माण करेगा। इसमें सबसे बड़ी योजना शोला खोली में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनेगा। शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए तीन नए हॉकर जोन बनाए जाएंगे। तीनों तीन हजार वर्ग मीटर एरिया में बनेंगे। सिविल लाइंस एरिया में पांच हजार वर्ग मीटर एरिया में पार्क का निर्माण होगा। सबकुछ योजना के तहत हुआ तो नए वित्तीय वर्ष में निर्माण शुरु हो जाएंगे। नगर निगम ने शहरी क्षेत्र में सात परियोजनाओ को विकसित करने 87 करोड़ रुपए का प्रस्ताव केंद्र व राज्य को भेजा है।

सात परियोजनाएं

शोला खोली में बनेगा 1000 वर्ग मीटर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
सिंची कॉलोनी में 300 वर्ग मीटर में विव्यांग पार्क
गणगौर घाट पर 500 वर्ग मीटर एरिया में घाट का निर्माण
शहर में तीन हजार वर्ग मीटर एरिया में 3 हॉकर जोन का निर्माण
3000 मीटर एरिया में जल निकासी का निर्माण

डामरीकरण टेंडर की कागजी प्रक्रिया करते इंजीनियर

शहर में सड़कों के डामरीकरण के लिए टेंडर की कागजी प्रक्रिया तेज हो गई है। तकनीकी बिड खुलने के बाद निविदा समिति के पास फाइलें भेजने की तैयारियां चल रही हैं। कार्यपालन यंत्री राधेश्याम उपाध्याय ने बताया कि तकनीकी बीड़ की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अप्रेल में मार्गों का निर्माण शुरू हो जाएगा। उपयंत्रियों को बुलाकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। एक सप्ताह के भीतर वर्क आर्डर जारी होंगे। इस दौरान कार्य पालन यंत्री वर्षा धिड़ोले, उपयंत्री भरत सुरजाय, उपयंत्री मनीष झीले आदि रहे।

इन सड़कों को किया है शामिल

  • लवकुश नगर की सभी कॉलोनियों के मुख्य मार्ग
  • आनंद नगर में ग्रीन लॉज से एमपीईबी तक
  • इंदौर रोड से संतोषी माता वार्ड
  • प्रभुप्रेम पुरम कॉलोनी
  • कोवेरी बिहार कॉलोनी
  • सुमेर नगर से नौका बिहार
  • सर्वोदय कॉलोनी
  • प्रगति नगर
  • रामनगर की कॉलोनियां

ये मुख्य मार्ग

  • रामेश्वर मंदिर से मां नवचंडी परिसर
  • आनंद नगर चहल-पहल से बड़गांव गुर्जर मार्ग तक
  • बड़ाबम से रामेश्वर पुलिस चौकी तक

ये भी पढ़ें

MP के नवरात्र मेले में बड़ा हादसा, अचानक नीव से उखड़ गया झूला, एक बच्चा घायल

Published on:
22 Mar 2026 08:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर