खंडवा

ओंकारेश्वर में खिला कमल, बड़वानी में कांग्रेस आगे

नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना के साथ ही परिणाम सामने आने लगे हैं। ओंकारेश्वर में भाजपा की जीत हुई है। बड़वानी में कांग्रेस आगे है।

2 min read
Jan 20, 2018
nagriya nikay chunav result live news MP

खंडवा/बड़वानी. नगरीय निकायों में हुए चुनाव के परिणाम शनिवार सुबह से सामने आने लगे हैं। खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में जहां भाजपा की जीत हुई और कमल खिला तो वहीं बड़वानी में नाटकीय घटनाक्रम व मतगणना में देरी के बीच हंगामे के बाद जब काउंटिंग शुरू हुई तो रूझान कांग्रेस के पक्ष में आने लगे।


1622 मतों से भाजपा प्रत्याशी अंतरसिंह बारे ने मारी बाजी
ओमकारेश्वर नगर परिषद बनने के बाद इस बार कांग्रेस को पछाड़ते हुए भाजपा प्रत्याशी ने अपना कमल खिला दिया है। सुबह 9 बजे से नगर परिषद के हायर सेकेंडरी स्कूल में चल रही मतगणना में 10.30 बजे तक सभी चरणों के मतगणना पूरे हुए और अंतत: दौलत सिंह परिहार कांग्रेस प्रत्याशी को 1622 मतों से मात देते हुए अंतरसिंह बारे भाजपा प्रत्याशी ने अपनी जीत दर्ज की। वहीं, 15 वार्डों में 12 वार्ड में भाजपा तथा 3 वार्डों में कांग्रेस के प्रत्याशी विजेता रहे।

ये भी पढ़ें

यहां मतगणना नहीं हुई शुरू, कलेक्टर हाय-हाय के लगे नारे


ओंकारेंश्वर में भाजपा के 12, कांग्रेस के 3 पार्षद जीते
वार्ड जीते-पार्टी हारे-पार्टी
01 राजेश ढाकसे भाजपा, जीवनसिंह कांग्रेस
02 राजेंद्र चौकसे भाजपा, कालूराम निर्दलीय
03 इंदु सज्जन कांग्रेस, गंगाबाई भाजपा
04 अजय मंडवार भाजपा, राकेश वर्मा कांग्रेस
05 मीराबाई भाजपा, छन्दई बाई कांग्रेस
06 चंपाबाई कांग्रेस, कलाबाई भाजपा
07 दिनेश वर्मा भाजपा, जितेंद्र कांग्रेस
08 मायाबाई भाजपा, भोलाराम निर्दलीय
09 उमाबाई भाजपा, महादेवी कांग्रेस
10 अरुणाबाई भाजपा, दुर्गाबाई कांग्रेस
11 प्रीति दीक्षित भाजपा, वंदना कांग्रेस
12 इंदिराबाई भाजपा, विमलाबाई कांग्रेस
13 बसंतीबाई कांग्रेस, मनीषा भाजपा
14 जुग्नू वर्मा भाजपा, सरदारसिंग कांग्रेस
15 गंगाराम पंचोली भाजपा, तुलसीराम कांग्रेस


ओंकारेश्वर की अब तक की ये स्थिति
ओंकारेश्वर में 1997 में से शुरू हुए नगर परिषद के चुनाव में पहली प्रत्याशी माया बाई केवट ही केवल पिछड़ा महिला वर्ग की प्रत्याशी थी। उसके बाद 2002 में राव शैलेंद्र सिंह आदिवासी। 2007 में नत्थू सिंह आदिवासी। 2012 में माया भाई चौहान आदिवासी और इस बार अंतरसिंह बारे भी आदिवासी समाज से ही ताल्लुक रखते हैं।


बड़वानी जिले की ये स्थिति
शनिवार को बड़वानी जिले की दो नगर पालिका और पांच नगर परिषद के मतदान की गणना होना थी। इनमें शेष सभी की तो मतगणना हुई और परिणाम भी आए लेकिन बड़वानी में चुनाव परिणाम में हो रही देरी को दोनों दलों के कार्यकर्ता सह नहीं पाए और हंगामा शुरू कर दिया। बड़वानी में डाक मतपत्र में कांग्रेस 4 मतों से आगे रही। कांग्रेस को 66 व बीजेपी को 62 मत मिले जबकि ३ नोटा को गए व 2 निरस्त रहे। 75 मत पत्र गणना से पहले निरस्त हुए। यहां जब मतगणना शुरू हुई तो रूझान कांग्रेस की तरफ आने लगे। नगर पालिका बड़वानी के अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के उम्मीद्वार लक्ष्मण चौहान 1520 वोट से पहले राउंड में आगे हैं। अभी जीत-हार का फैसला होना शेष है।


एक नजर में परिणाम...
- बुरहानपुर जिले की एमागिर्द जनपद सदस्य पद पर हिना बैग 1040 मतों से विजयी रही। 19 राउंड में काउंटिंग हुई। हिना को 2221 से मत मिले।
- अंजड़ नगर परिषद में अध्यक्ष पर कांग्रेस के प्रत्याशी संतोष शेखर पाटनी 4 हजार वोटों से जीते, पार्षद सभी कांग्रेस के विजयी। बीजेपी यहां खाता भी नहीं खोल पाई।
- बड़वानी जिले के खेतिया नगर परिषद में कांग्रेस के चंदन अरविंद बागुल करीब 200 वोट से जीते, वार्ड पार्षद में भाजपा को बहुमत।

ये भी पढ़ें

…तो भारत के शिक्षित युवा इसलिए जा रहे हैं विदेश, ये है पूरा प्लान
Published on:
20 Jan 2018 01:19 pm
Also Read
View All