खंडवा

एमपी में 15 से ज्यादा गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंचे मंत्री, बोले- ‘पेट्रोल-डीजल की बचत करो’

PM Modi Appeal: मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी काफिले में 15 से ज्यादा गाड़ियां होने पर बोले- मैंने कलेक्टर को गाड़ियों की संख्या कम करने के निर्देश दिए हैं, पीएम मोदी की अपील पर होगा अमल।

2 min read
May 12, 2026
mp minister dharmendra singh lodhi convoy

PM Modi Appeal: ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत करने की अपील की है। मध्यप्रदेश में भी पीएम नरेन्द्र मोदी की अपील (PM Narendra Modi Appeal) का काफी जगह असर होता भी नजर आ रहा है लेकिन मध्यप्रदेश के धर्म, संस्कृति और पर्यटन मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी के काफिले में 15 से ज्यादा गाड़ियां होने को लेकर सियासत गर्मा गई है। मंत्री के काफिले में गाड़ियों की संख्या को लेकर कांग्रेस विरोध दर्ज कराया है। वहीं दूसरी तरफ मंत्री धर्मेन्द्र सिंह ने भी काफिले में गाड़ियों की संख्या ज्यादा होने की बात स्वीकार करते हुए कहा है कि गाड़ियां कम करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें

पीएम नरेन्द्र मोदी की अपील दरकिनार, एमपी में बीजेपी नेता ने करीब 700 गाड़ियों से दिखाया ‘भौकाल’

मंत्री के काफिले में 15 से ज्यादा गाड़ियां

मंगलवार को प्रदेश के पर्यटन और खंडवा के प्रभारी मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी खंडवा में अधिकारियों की बैठक करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान मंत्री धर्मेन्द्र सिंह के काफिले में 15 से ज्यादा गाड़ियां शामिल थीं। जब इस बारे में मंत्री धर्मेन्द्र सिंह ने मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने काफिले में गाड़ियों की संख्या ज्यादा होने की बात स्वीकार की। उन्होंने कहा कि काफिले में वाहनों की संख्या अधिक थी जिसे कम करने को लेकर कलेक्टर को निर्देश दिए हैं। मंत्री ने आगे कहा कि जिले में शासकीय अमले में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने को लेकर बैठक में आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे, उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि पेट्रोल-डीजल की बचत करें।

कांग्रेस ने जताया विरोध

वहीं दूसरी तरफ मंत्री धर्मेन्द्र सिंह के काफिले में 15 से ज्यादा गाड़ियां होने को लेकर स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने विरोध जताया है। कांग्रेस नेता दीपक मुल्लू राठौड़ ने कहा कि वो कांग्रेस के अन्य साथियों के साथ मंत्री से मिलकर प्रधानमंत्री मोदी की पेट्रोल-डीजल की बचत संबंधी अपील पर चर्चा करना चाहते थे लेकिन पुलिस ने रास्ते में उन्हें रोक लिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले समय में बीजेपी के सांसद, मंत्री, विधायक और महापौरों के काफिलों को रोककर उनसे मोदी जी की अपील का पालन करने और साइकिल से चलने की मांग की जाएगी।

पीएम मोदी ने की है पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को हैदराबाद की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि आज के समय में पेट्रोल, गैस और डीजल का इस्तेमाल कम करना होगा। पड़ोस में चल रहे युद्ध के असर से दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल के दाम कई गुना बढ़ गए हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत पर इस वैश्विक संकट का असर ज्यादा है, हमारे पास तेल के बड़े कुएं नहीं हैं। आज हमें वर्क फ्रॉम होम जैसे उपायों की जरूरत है। जिन शहरों में मेट्रो है, वहां लोग मेट्रो का इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़ें

नरसिंहपुर की प्रमिका ने राजस्थान से प्रेमी को बुलाया, रायसेन जिले में मिला शव
Published on:
12 May 2026 07:54 pm
Also Read
View All