खंडवा

दूल्हा सहित दौड़ी और कुएं में कूद गई घोड़ी, खंडवा में बारात में मच गई खलबली

Khandwa- बारात की घोड़ी अचानक बेकाबू हो गई। घोड़ी के दौड़ते ही दूल्हा घबराया और तुंरत नीचे छलांग लगा दी
less than 1 minute read
Feb 09, 2026
Wedding horse jumps into a well in Khandwa
Wedding horse jumps into a well in Khandwa

Khandwa- मध्यप्रदेश के खंडवा में गजब घटना घटी। यहां के एक गांव में बारात लगी। दूल्हे को सजीधजी घोड़ी पर बैठाकर बाराती ढोल-और डीजे की धुन पर नाचने लगे। इस तरह बारात धीरे धीरे आगे बढ़ रही थी कि दूल्हे की घोड़ी अचानक बेकाबू हो गई। वह दूल्हा सहित सरपट भाग उठी। घोड़ी के दौड़ते ही दूल्हा घबराया और तुंरत नीचे छलांग लगा दी। इधर घोड़ी सरपट भागते हुए एक कुएं में कूद गई। उसे बमुश्किल बाहर निकाला जा सका। घटना से बारात में खलबली मच गई। बताया जा रहा है कि बारात में तेज आवाज में डीजे बज रहा था। घोड़ी इतना शोरगुल सहन नहीं कर सकी और बिदक गई।

डीजे के तेज शोर से कितनी गंभीर घटना घट सकती है, क्या अनहोनी हो सकती है- खंडवा के पंधाना के पास फतेहपुर में इसकी एक बानगी सामने आई है। बेहद तेज आवाज में धड़कते डीजे के कारण बारात की घोड़ी बिदक गई और पास के कुएं में कूद पड़ी। गनीमत रही कि दूल्हे ने समय रहते घोड़ी से नीचे छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली।

दूल्हे ने सूझबूझ दिखाते हुए घोड़ी से छलांग लगा दी

फतेहपुर में आवल्या विट्ठल गांव से बारात आई थी। दूल्हा घोड़ी पर बैठा था और बाराती ढोल व डीजे की तेज आवाज पर नाचते हुए आगे बढ़ते जा रहे थे। तभी घोड़ी बेकाबू होकर दौड़ गई। दूल्हे ने सूझबूझ दिखाते हुए घोड़ी से छलांग लगा दी। इधर घोड़ी एक खुले कुएं में जा गिरी। घटना से बाराती भी घबरा उठे। लोगों ने घोड़ी को पानी में डूबने से बचाने के लिए तुरंत कवायद शुरू कर दी। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।

Updated on:
09 Feb 2026 04:05 pm
Published on:
09 Feb 2026 04:04 pm