खरगोन

तीन राज्यों को जोड़ेगा नया रेलवे ट्रेक, 200 किमी घटा देगा दो बड़े शहरों की दूरी

Khargone MP Gajendra Singh Patel said that the survey of Khandwa Alirajpur Vadodara railway line will start soon
2 min read
• •
Updated: 8 Sep 2024, 7:47 PM IST
Khargone MP Gajendra Singh Patel said that the survey of Khandwa Alirajpur Vadodara railway line will start soon
Khargone MP Gajendra Singh Patel said that the survey of Khandwa Alirajpur Vadodara railway line will start soon

Khargone MP Gajendra Singh Patel said that the survey of Khandwa Alirajpur Vadodara railway line will start soon देश में नई रेल लाइनों का जाल सा बिछाया जा रहा है। नए रेलवे ट्रेक ऐसे बनाए जा रहे हैं ​ताकि आवागमन के समय में खासी बचत हो सके। एमपी में ऐसे अनेक रेलवे ट्रेक के प्रस्ताव हैं जो न केवल कई राज्यों को जोड़ेंगे बल्कि देश-प्रदेश के बड़े शहरों की दूरी भी कम करेंगे। ऐसी ही एक रेल लाइन को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है जोकि जल्द ही आकार लेगी। केंद्र सरकार के 2024-25 के बजट में इस खंडवा-आलीराजपुर-वडोदरा रेल लाइन के सर्वे को मंजूरी दी गई है।

खरगोन बड़वानी लोकसभा के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने खरगोन में बताया कि खंडवा वड़ोदरा रेलवे लाइन का सर्वे जल्द शुरू हो जाएगा। सांसद ने इंदौर-मनमाड़ रेल परियोजना की स्वीकृति के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया।

खंडवा वड़ोदरा रेलवे लाइन तीन राज्यों को जोड़ेगी। इससे न केवल एमपी का निमाड़ सीधे गुजरात से जुड़ जाएगा बल्कि खंडवा और इसके आसपास के जिलों से सटे महाराष्ट्र के लोगों को भी रेल सुविधाओं का लाभ मिलेगा। सबसे खास बात यह है कि नई रेल लाइन से खंडवा से बड़ौदा की दूरी करीब 200 किमी घट जाएगी।

सांसद गजेंद्र सिंह ने खरगोन के सांसद सेवा केंद्र में शनिवार को बीजेपी कार्यकर्ताओें से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन और खंडवा-आलीराजपुर वडोदरा रेल लाइन पर एक साथ ही ट्रेन दौड़ेंगी।

बता दें कि अभी खरगोन और बड़वानी जिले में रेल सुविधाएं नहीं है। इन दोनों जिलों में रेलवे ट्रैक ही नहीं है। बड़ौदा से आलीराजपुर होते हुए कुक्षी, सिंघाना, बड़वानी, खरगोन और खंडवा तक बननेवाले प्रस्तावित ट्रैक से पूर्वी और पश्चिमी निमाड़ भी जुड़ जाएंगे।

रेल मंत्रालय द्वारा 2024-25 के रेल बजट की जारी लिस्ट में 102 नंबर पर आलीराजपुर से बड़वानी, जुलवानिया, खरगोन से खंडवा तक नए ट्रैक के सर्वे की स्वीकृति देने की बात कही गई है। यह ब्राडगेज रेलमार्ग होगा। करीब सवा 6 करोड़ रुपए से इस लाइन का सर्वे होगा। रेल लाइन बन जाने के बाद खंडवा से बड़ोदरा सीधा जाया जा सकेगा, दोनों शहरों के बीच करीब 200 किमी की दूरी घट जाएगी।

Updated on:
8 Sep 2024, 7:47 PM IST
Published on: