खरगोन

Khargone News: मारकर बड़े भाई के शव को घर में दफनाया, परिवार से बोला चुप रहना वरना…

Brother Murder: पुलिस को मुखबिर से मिली वारदात की सूचना, मृतक का शव निकाला और आरोपी को गिरफ्ता किया, पीट-पीटकर की थी हत्या।
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2026, 9:11 PM IST
khargone murder case
man murders elder brother buries body inside house, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (Source-Patrika)

Khargone Brother Murder: मध्यप्रदेश के खरगोन में एक युवक ने अपने बड़े भाई की हत्या करने के बाद उसके शव को घर में ही गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने परिवार के सदस्यों को धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो मारकर दफन कर देगा। आरोपी के डर से परिवार के सदस्य चुप रहे, लेकिन मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने वारदात का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घर में दफन शव को निकलवाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

भाई को मारकर घर में दफनाया शव

खरगोन के शंकरखेड़ी में रहने वाले पूनम बारे ने 5 नवंबर को अपने बड़े भाई संतोष बारे (35) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक संतोष बारे मां से विवाद कर रहा था, इसी कारण गुस्से में छोटे भाई ने उस पर हमला कर दिया और उसकी लाठी से बेरहमी से पिटाई कर दी। सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोट आने के कारण संतोष बारे की मौके पर ही मौत हो गई। बड़े भाई की सांसें थमने के बाद आरोपी छोटे भाई ने अपने जुर्म को छिपाने के लिए शव को घर में ही दफन कर दिया।

घरवालों को धमकाया

शव को घर में दफन करने के साथ ही आरोपी पूनम बारे ने परिवार के सदस्यों को धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो जान से मारकर इसी तरह से घर में दफन कर देगा। धमकी के कारण परिवार के सदस्य चुप रहे लेकिन शनिवार को सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की छोटे भाई पूनम ने बड़े भाई को मारकर शव घर में दफन कर दिया है। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पूनम को पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए शव को घर में दफन करना कबूल किया। इसके बाद पुलिस ने दफनाए गए शव को निकवाया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया था जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयुक्त लाठी भी बरामद कर ली है।

Updated on:
7 Nov 2026, 9:11 PM IST
Published on: