खरगोन

982.59 करोड़ की इस सिंचाई परियोजना से 123 गांवों तक पहुंचेगा पानी, सीएम मोहन यादव करेंगे शिलान्यास

mp news: पर्यटन नगरी महेश्वर में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में 24 जनवरी को कैबिनेट बैठक का आयोजन किया जाएगा...।

2 min read
Jan 23, 2025

mp news: मध्यप्रदेश के खरगोन जिले की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन नगरी महेश्वर में लोकमाता देवी अहिल्या की 300वीं जन्म जयंती पर सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में 24 जनवरी को कैबिनेट बैठक का आयोजन किया जाएगा। सीएम मोहन यादव कैबिनेट बैठक के बाद मण्डलेश्वर में जनसभा को संबोधित करेंगे। महेश्वर में कैबिनेट बैठक एवं मण्डलेश्वर में जनसभा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

महेश्वर जानापाव उद्वहन सिंचाई परियोजना का शिलान्यास

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के मार्गदर्शन में महेश्वर एवं मंडलेश्वर में सीएम मोहन यादव के कार्यक्रम के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की 982 करोड़ 59 लाख रुपए की महेश्वर जानापाव उद्वहन सिंचाई परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना के पूर्ण होने पर खरगोन जिले की महेश्वर, धार जिले की पीथमपुर एवं इंदौर जिले की मऊ तहसील के कुल 123 ग्रामों के किसानों के खेत में सिंचाई के लिए नर्मदा का जल पहुंचेगा। इससे इन गांवों के किसानों का कृषि उत्पादन बढ़ेगा और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।


नर्मदा रिट्रीट को किले की तरह सजाया

कैबिनेट बैठक के लिए एमपीटी के नर्मदा रिट्रीट को महेश्वर किले की तर्ज पर सजाया गया है। महेश्वर में किले के साथ ही अहिल्या घाट एवं सड़कों की साफ-सफाई एवं रंग रोगन किया गया है। महेश्वर एवं मंडलेश्वर की मुख्य सड़कों के दोनों ओर सफाई आदि का कार्य किया गया है। महेश्वर एवं मण्डलेश्वर में सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं को पकड़कर गोशाला में रखा गया है। अहिल्या घाट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन एवं मंत्री मंडल के सदस्यों द्वारा मां नर्मदा का पूजन किया जाएगा। इसके लिए भी तैयारियां कर ली गई हैं।

Updated on:
23 Jan 2025 09:44 pm
Published on:
23 Jan 2025 09:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर