mp news: कुछ दोस्तों के साथ नाबालिग लड़की नगर वन में बर्थ-डे सेलिब्रेड की थी..पिता को भनक लगी तो बेटी के कथित बॉयफ्रेंड को दोस्तों के साथ मिलकर अगवा कर पीटा...।
mp news: मध्यप्रदेश के खरगोन में अपने कथित बॉयफ्रेंड व अन्य दोस्तों के साथ नगर वन में बर्थ-डे सेलिब्रेट करना एक नाबालिग लड़की को भारी पड़ गया। नाबालिग लड़की के पिता को इस बात की भनक लग गई जिसके बाद पहले तो पिता ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बेटी के दोस्तों की पिटाई की और फिर कुछ दिन बाद उसके कथित प्रेमी को अगवा कर बेरहमी से पीटा। पुलिस ने आरोपी पिता व उसके तीन दोस्तों सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।
2 अगस्त को खरगोन शहर के नगर वन में एक नाबालिग लड़की ने अपने कुछ फ्रेंड्स के साथ बर्थ-डे सेलिब्रेट किया था जिसमें लड़के भी शामिल थे। जिस वक्त नाबालिग बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रही थी तभी उसके पिता को इस बात की भनक लग गई की बेटी बॉयफ्रेंड व फ्रेंड्स के साथ बर्थ-डे मना रही है। गुस्साया पिता अनमोल तुरंत अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा। नाबालिग के पिता को देख कर दो युवक भाग गए लेकिन दो युवकों शुभम और योगेश को पिता व उसके साथियों ने पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की।
इस घटना के तीन दिन बाद 5 अगस्त को नाबालिग का कथित बॉयफ्रेंड पीयूष को भी पिता अनमोल ने तालाब के किनारे से पकड़ लिया। अनमोल व उसके साथियों ने पीयूष को तालाब के पास से अगवा कर कार में बिठाया और फिर उशके साथ मारपीट करते हुए करीब 4 घंटे बाद उसे रोड पर छोड़ कर भाग गए। मारपीट में घायल युवक पीयूष ने इलाज के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर पुलिस ने पिता अनमोल व उसके साथियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।