MP Tourism : मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड एक क्विज प्रतियोगिता करवा रहा है। जिसमें आप फ्री में एमपी की फेमस टूरिस्ट प्लेस घूम सकते हैं।
MP Tourism :मध्यप्रदेश की टूरिस्ट प्लेस को अब आप फ्री में घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं। दरअसल, मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की तरफ से विद्यार्थियों के लिए हर साल पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस साल यह इस प्रतियोगिता का आयोजन 27 जुलाई को होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता को जीतने वाली टीम को तीन दिन दो रात और उपविजेता टीम को दो दिन एक रात मध्यप्रदेश के किसी भी टूरिस्ट प्लेस पर घूमने ले जाया जाएगा।
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्राइवेट और शासकीय स्कूलों को अपनी तीन-तीन टीमों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके रजिस्ट्रेशन 14 जून से 8 जुलाई तक https://www.mptourism.com/tourismquiz2024/schools/ होंगे। इस प्रतियोगिता में 9 वीं से 12 वीं तक के छात्र भाग ले सकते हैं। 27 जुलाई से 10 से 12 बजे तक लिखित परीक्षा होगी। इसमें सेलेक्ट हुई 6 टीमें मल्टी क्विज राउंड में खेलेंगी। जिसका समय दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक होगा।
बता दें कि, इस प्रतियोगिता में सेलेक्ट होनी वाली टीमों के रहने, खाने और ट्रैवलिंग की व्यवस्था टूरिज्म बोर्ड की तरफ से की जा रही है।