Viral Girl Monalisa Marriage: वायरल गर्ल मोनालिसा की मुस्लिम युवक फरमान से शादी के मामले में परिजन नाराज, सरकार से मदद की अपील की। पिता बोले- मेरी बेटी को बहला-फुसलाकर शादी की।
Mahakumbh Viral Girl Monalisa: प्रयागराज महाकुंभ से अपनी नीली आंखों के कारण रातों-रात मशहूर हुई वायरल गर्ल मोनालिसा (Viral Girl Monalisa) एक बार फिर शादी को लेकर सुर्खियों में है। मुस्लिम युवक से हुई शादी को लेकर परिवार ने दुख और नाराजगी जताई है। पिता जय सिंह भोंसले ने कहा कि उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर शादी की है। वहीं बड़े पापा विजय भोंसले और बडी मम्मी ऐशा मालिनी ने कहा कि मोनालिसा बहुत भोली लड़की है, उसे किसी ने जाल में फंसा लिया है। परिजनों का कहना है कि मोनालिसा को वापस घर लाने में सरकार सहयोग करे तो बड़ी राहत मिलेगी। (mp news)
मोनालिसा भोंसले के पिता जयसिंह ने बताया कि फरहान खान चार महीने पहले उज्जैन में मिला था। वह डांस व एक्टिंग सिखाने के नाम पर मोनालिसा के संपर्क में आया। उसके कहने मैं और मोनालिसा केरल गए थे। यहां हम बाप-बेटी के वापसी की टिकट हुआ था। उन्होंने मेरे साथ धोखा किया। थाने ले जाकर मेरी बेटी को बहला फुसलाकर शादी की बात बताई। मुझे वहां से बेइज्जत करके वापस भेज दिया। इधर महेश्वर में बड़े पापा विजय भौसले ने पत्रिका से चर्चा करते हुए कहा कि उनके परिवार में पहली बार ऐसा हुआ है। उन्होंने फरमान के बारे में बताया कि वह कैमरा लेकर उज्जैन आया था।
उसके माथे पर टीका और रुद्राक्ष पहना हुआ था। उसने मोनालिसा से कहा था कि यहां तुम्हारा कॅरियर खत्म हो जाएगा, हमारे साथ चलो। बड़े पापा ने स्पष्ट किया कि परिवार की ओर से मोनालिसा पर शादी का कोई दबाव नहीं था। अगर ऐसा होता तो वह महेश्वर या उज्जैन की पुलिस को इसकी शिकायत कर सकती थी। परिजनों ने यह भी साफ किया कि वे चाहते हैं कि मोनालिसा वापस घर लौटे। साथ ही कहा कि अगर मोनालिसा अकेली वापस आएगी तो हम उसे अपना लेंगे, लेकिन अगर वह फरमान के साथ आएगी तो उसे स्वीकार नहीं करेंगे।
मोनालिसा की शादी (Viral Girl Monalisa Marriage) की खबरों ने अब स्थानीय स्तर पर नया विवाद खड़ा कर दिया है। नगरवासियों का कहना है कि जब मोनालिसा को देश-दुनिया में पहचान मिली तो पूरे शहर को उस पर गर्व था, लेकिन अब अचानक सामने आई शादी की खबरों ने लोगों को हैरान और आहत कर दिया है। भाजपा पार्षद प्रतिनिधि अवि महाजन का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम में षड्यंत्र और लव जिहाद की साजिश की बू आती है। जिस लड़की ने 20 साल तक अपने माता-पिता और परिवार के साथ जीवन बिताया, वह अचानक छह महीने के भीतर सब कुछ छोड़कर कैसे चली गई, यह सवाल लोगों के मन में उठ रहा है।