किशनगढ़

अपराध रोकने हैं, तो ऐसे बिना पहचान बताए Police को दे सकते है सूचना

Police News सूचना पर पुलिस करेगी कार्रवाई
2 min read
• •
Updated: 17 Oct 2019, 9:09 PM IST
if you want to stop crime, you give information to police
अपराध रोकने हैं, तो ऐसे बिना पहचान बताए Police को दे सकते है सूचना

मदनगंज-किशनगढ़.
किसी भी अपराधिक घटना या वारदात की आशंका की सूचना के लिए अब आपकों पुलिस थाने (Police Station) जाने या पुलिस से सम्पर्क करने की जरुरत नहीं है। आप सीधे पुलिस की वेबसाइट पर इसकी सूचना आपकी थाना पुलिस को ऑनलाइन दे सकते है। आपकी सूचना पर पुलिस तत्काल कार्रवाई भी करेगी। यहीं नहीं पुलिस आप की पहचान भी गुप्त ही रखेगी। सूचना देने वाले व्यक्ति को वेबसाइट पर अपना जिला, थाना सलेक्ट करके सूचना का विवरण लिखना होगा और क्लिक करते ही आपकी सूचना पुलिस तक पहुंच जाएगी।
अपराधों के संबंध में सूचना देने पर व्यक्तियों (मुखबीर या अन्य) की पहचान को गुप्त रखने एवं महत्वपूर्ण सूचनाएं पाने के लिए पुलिस महकमें ने ऑनलाइन सुविधा बनाई है। पुलिस ने
यह सुविधा नागरिकों और उनके आस पास के क्षेत्रों में होने वाली किसी भी गंभीर अपराध को पुलिस को सूचित करने के लिए बनाई है।
ऐसे देनी होगी सूचना
सूचना देने के लिए व्यक्ति को पुलिस वेबसाइट पर सबमिट अ टिप ऑप्शन पर क्लिक करके अपना जिला और थाना सलेक्ट करना होगा। वहां एक बॉक्स में अपनी सूचना देनी होगी। क्लिक करते ही आपकी संबंधित सूचना पुलिस के पास पहुंच जाएगी।
इन अपराधों की दे सकेंगे सूचना
वेब साइट पर जुआ, अवैध शराब, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना, छेड़छाड़, संगठित अपराध, सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग, आंतकवाद और अन्य गैर कानूनी कार्य की सूचना दी जा सकती है।
ज्यादा सूचनाएं पहुंचेगी
आम तौर पर व्यक्ति पुलिस को सूचना देने से कतराते है। क्योंकि इससे कहीं ना कहीं उपस्थिति रहती है। लेकिन इस ऑनलाइन प्रक्रिया ऐसा नहीं है। हालांकि किसी शरातती तत्व या रंजिश के चलते लोगों की ओर से गलत सूचना देने पर पुलिस की बेवजह परेड भी हो सकती है।

एक्सपर्ट व्यूह
इस प्रणाली से पुलिस को अपराध नियंत्रण में बड़ी मदद होगी। अपराधों पर लगाम लगेगी। आमतौर पर कई बार लोग पहचान उजागर होने के डर से अवैध गतिविधियों सहित अन्य जानकारियां नहीं दे पाते है। इससे पुलिस को महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त होगी। नागरिकों को जि?मेदारीपूर्वक सही सूचना देनी चाहिए।
किशन सिंह भाटी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजमेर ग्रामीण

Published on: