31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांधी संकल्प यात्रा: स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल बचत के लिए किया जागरूक

Kishagnarh: गांधी संकल्प यात्रा निकाली
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

किशनगढ़

•

image

Amit Kakra

•

Updated: 15 Oct 2019, 8:42 PM IST

gandhi sankalp yatra in kishangarh

गांधी संकल्प यात्रा: स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल बचत के लिए किया जागरूक

मदनगंज-किशनगढ़. (Kishangarh News)
महात्मा गांधी (Mhatma Gandhi) 150वीं जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में भाजपा (BJP) सांसद (MP) भागीरथ चौधरी की ओर मंगलवार को नगर में गांधी संकल्प यात्रा निकाली गई। सांसद चौधरी ने कहा कि गांधीजी ने लोगों को स्वच्छता, जल बचत, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामोत्थान का संदेश दिया था। मेरा भी यही उद्देश्य है। उन्होंने कि लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं कर पीएम मोदी की मुहिम में शामिल होने का आह्वान किया। इससे पूर्व सांसद चौधरी अग्रसेन सक्र्रिल पर अग्रसेन महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां से ढोल ढमाकों के साथ पैदल रवाना हुए। कार्यकर्ताओं के साथ हाउसिंग बोर्ड, कृष्णापुरी, अजमेर रोज, पुराना बस स्टैण्ड, रूपनगढ़ रोड तिराहा, मुख्य चौराहा, पुरानी मिल चौराहा, पीटीएस के सामने, सिटी रोड होते हुए अम्बेडकर सर्किल पहुंचे। इस दौरान रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान यात्रा समन्वयक किशनगोपाल दरगड़, हनुमान भादू, किशनगढ़ विधानसभा संयोजक वेदप्रकाश दाधीच, मांगीलाल अग्रवाल, विकास चौधरी, पारसमल बाकलीवाल, शंभू शर्मा, सीमा अकावत, शहर मंडल अध्यक्ष जयराम मालाकार, मदनगंज मंडल अध्यक्ष मनोहर तारानी, राजीव शर्मा, किशन बंग, राजू बाहेती, राजू शर्मा, विपुल चतुर्वेदी, कैलाश अग्रवाल, जगदीश सोनगरा सहित अन्य उपस्थित रहे।
अब तक 136 किलोमीटर
सांसद चौधरी ने बताया कि गांधी संकल्प यात्रा में अजमेर जिले के कई विधानसभा क्षेत्रों में में अब तक 136 किलोमीटर की दूरी तय कर चुके है।
महिलाओं को दिए थैले
यात्रा के दौरान मुख्य रोड पर महिलाएं पॉलीथिन की थैलियों में सामान लेकर जा रही थी। इस दौरान सांसद चौधरी व कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को थैले देकर प्लास्टिक की थैली का उपयोग नहीं करने की सीख दी। इस दौरान कई जगह थैले वितरित किए गए।