ग्राम पंचायत तितरवंड मे संचार क्रांति स्काई योजना के अन्तर्गत राज्य सरकार महिलाओं को स्मार्ट फोन बांट रही है।
बोरगांव/गम्हरी. ग्राम पंचायत तितरवंड मे संचार क्रांति स्काई योजना के अन्तर्गत राज्य सरकार ने महिलाओं को स्मार्ट फोन बांट रही है। इसी के तहत 25 सितंबर 2018 को ग्राम पंचायत तितरवंड मे 446 हितग्राहियों महिलाओं को स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। फोन वितरण के समय ग्रामीणों में खुशी की लहर थी
गांव पिछले कई सालों से नेटवर्क के परेशानियों को झेल रही हैं
ग्राम तितरवंड मे नेटवर्क के अभाव के कारण ग्राम के संरपंच, सचिव को काफ ी परेशानियों का सामना करना पड़ा, मोबाइल वितरण केम्प को हटाकर गांव से 500 मीटर की दूरी पर दुसरे स्थान पर व्यवस्थित किया गया। सरपंच सुनिता मरकाम का कहना है कि यह गांव पिछले कई सालों से नेटवर्क के परेशानियों को झेल रही हैं सरकार के इस योजना के तहत भी यह नेटवर्क का अभाव हो रहा है ।
मोबाइल से बात करने के लिए आसपास नेटवर्क ढुंढना पड़ेगा
ऐसे मे लोगों को मोबाइल मिलना भी ना मिलने के बराबर है क्योंकि लोगों को मोबाइल से बात करने के लिए आसपास नेटवर्क ढुंढना पड़ेगा। मोबाइल मिलने से लोग खुश थे। दूसरी तरफ नेटवर्क के अभाव के चलते मायुसी भी।
मोबाइल चलाने के विधि एवं सावधानियों के बारे में जानकारी
कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों के समक्ष सभी हितग्राही महिलाओं को स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। समूह के महिलाओं द्वारा लोगो को मोबाइल चलाने के विधि एवं सावधानियों के बारे में जानकारी देते नजर आ रहे थे। इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम के जनपद सदस्य तुलाराम सोरी, संरपंच सुनिता मरकाम, सचिव दयाराम बघेल, जनपद सदस्य गाडोराम, उपसंरपच राधेलाल यादव, परदेशी नाग एवं समस्त पंचगण व हितग्राही महिलाओं सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।