CG News: पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा शासित प्रदेशों में पिछले पौने दो साल में 2500 से अधिक पशुधन भूख, दुर्घटना और जहरीले पदार्थ से मारे गए।
CG News: भाजपा सरकार के राज में गायों की तस्करी शुरू हो गयी, गाये भूख से, दुर्घटना से मर रही है, राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था किए कांग्रेस सरकार के द्वारा चलाई जा रही गौठान योजना और गोबर खरीदी योजना को बंद कर दिया गया। जिसके कारण पिछले पौने दो साल में चारे पानी के अभाव में भूख से तथा खुले में घूमने के कारण सड़को पर एक्सीडेंट से बड़ी संख्या में गायों की लगातार मौत हो रही है।
उक्त बातें पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बुधवार की दोपहर कही उन्होंने कहा कि, खबरें आई है कि, पौने दो वर्ष में 850 से अधिक गाय सड़कों पर कुचल कर मारी गई। लगभग 1200 से अधिक गाय भूख से चारे पानी के अभाव में मारी गई। 200 से अधिक गाय जहरीला पदार्थ आदि खाने से मारी गई। गोठान बंद होने के कारण आवारा घूम रहे गो वंश जब एक समस्या के रूप में सामने आई तो सरकार ने अघोषित रूप से एक बेहद ही क्रूर निर्णय लिया और गो वंश की तस्करी को बढ़ावा देने शुरू कर दिया।
2023 में लगभग 14 लाख गोवंश का राज्य में कांग्रेस की सरकार के समय 10800 गोठानों में व्यवस्थापन होता था उनके चारे पानी की व्यवस्था होती थी। गायों के मौत के मामले में कांग्रेस ने अभी तक 6 कमेटिया बनाई है उनकी रिपोर्ट और हमने जो अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांव वालों से चर्चा कर जानकारी एकत्रित की वह बहुत ही चौंकाने वाली वाली और दुखद है। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम, शकूर खान तरुण गोलचा सहित अन्य मौजूद रहे।
पौने दो साल में 5 लाख पशुधन गायब।
सड़क दुर्घटना: 850+ गायें मरी।
भूख से मौत: 1200+ गायें।
जहरीला पदार्थ खाने से मौत: 200+ गायें।
गौठान और गोबर खरीदी योजना बंद, तस्करी बढ़ी।
कांग्रेस समय: 10800 गौठानों में 14 लाख गोवंश का प्रबंधन।
CG News: भाजपा शासित राज्यों में देश के सर्वाधिक स्लाटर हाउस है, यूपी, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र में है। इलेक्ट्रोल बांड में खुलासा हुआ कि, भाजपा ने बीफ निर्यातक कंपनियो से चंदा लिया। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी हमने गायों की रक्षा के लिए गोठान बनाए, गोबर खरीदी शुरू किया, ताकि लोग गायों का पालन पोषण करे उनकी आय का जरिया बने भाजपा की डबल इंजन की सरकार तो गो वंश को कत्ल खाने भेज रही है।
सरकार ने गोठान बंद कर दिया विकल्प के तौर पर पहले गो अभ्यारण्य बनाने की बात की गई फिर गोधाम बनाने का निर्णय हुआ लेकिन न गो अभ्यारण्य बनाया गया और न ही गो धाम बनाया गया। दिखावे के लिये गोधामों में चारा के लिये राशि की घोषणा भी सरकार ने किया, प्रति पशुधन 10 रू., प्रतिदिन चारा के लिये आवंटन की बात की गई इतने में कौन सा चारा आयेगा? कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि पिछले पौने दो साल में प्रदेश से गायब लगभग 5 लाख गोवंश के बारे में सरकार स्पष्टीकरण दें। सरकार 2023 के पहले के सभी 10800 गौठानो को पुन: शुरू करें। गोठानों में चारा पानी की सुरक्षित व्यवस्था किया जाये।