कोंडागांव

CG News: कोंडागांव ने स्वच्छता में बढ़ाया कदम, स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में हासिल किया 75वां रैंक

CG News: इस वर्ष छत्तीसगढ़ में कुल 07 निकायों को सुपर स्वच्छता लीग में शामिल किया गया है एवं छत्तीसगढ़ की 20000 से 50000 वाली जनसंख्या वाले शहरों में कुल 14 शहर शामिल हैं, जिनमें से एक कोंडागांव भी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jul 2025, 12:36 PM IST
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 (Photo source- Patrika)
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 (Photo source- Patrika)

CG News: आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा 17 जुलाई 2025 को दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के परिणाम घोषित किया गया, जिसमें कोंडागांव को जनसंख्या 20000 से 50000 की श्रेणी में 75वां रैंक हासिल किया है।

CG News: ओडीएफ में अपना स्थान बनाया

ज्ञात हो कि, स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में कुल 12500 अंक निर्धारित किए गए थे जिसमें से कोंडागांव ने 9357 अंक अर्जित कर एवं शहर को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए लगातार ओडीएफ में अपना स्थान बनाया। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरी निकायों को अलग-अलग श्रेणी में विभाजित कर उन्हें अंक प्रदान किया जाता है। इस वर्ष छत्तीसगढ़ में कुल 07 निकायों को सुपर स्वच्छता लीग में शामिल किया गया है एवं छत्तीसगढ़ की 20000 से 50000 वाली जनसंख्या वाले शहरों में कुल 14 शहर शामिल हैं, जिनमें से एक कोंडागांव भी है।

सफाई हम सबकी जिम्मेदारी

CG News: नगर पालिका सीएमओ दिनेश डे ने इस उपलब्धि का श्रेय शहर के नागरिक, स्वच्छता कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं सभी के सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि, स्वच्छ सर्वेक्षण की इस परीक्षा में कोंडागांव ने प्रथम बार कोई रैंक हासिल की है जो हमारे शहर के लिए गर्व की बात है।

वर्ष 2022 में भी कोंडागांव ने इण्डियन स्वच्छता लीग में अपना स्थान बनाया था। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के लिए निकाय अपनी तैयारी और बेहतर ढंग से करने के लिये अग्रसर है। इसके साथ ही नागरिकों से भी अपील की है कि वह भी अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

Updated on:
18 Jul 2025, 12:36 PM IST
Published on: