CG News: मुख्यमंत्री की पहल पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी भी दी जा रही है। साथ ही अलंकरण सम्मान भी दिया जा रहा है।
CG News: स्थानीय विकास नगर स्टेडियम में गुरुवार की सुबह बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक लता उसेंडी ने 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं उज्जवल भविष्य निर्माण के लिए खेल अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
खेल न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं। उन्होंने कहा कि, बस्तर संभाग के खिलाड़ी तीरंदाजी और मल्लखंब जैसे खेलों में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर नई पहचान बना रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि, क्षेत्र के खिलाड़ी अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा के दम पर जिले और क्षेत्र का नाम, प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।
CG News: उन्होंने बताया कि, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। मुख्यमंत्री की पहल पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी भी दी जा रही है। साथ ही अलंकरण सम्मान भी दिया जा रहा है।
वहीं राज्य तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष दीपेश अरोरा व डीईओ भारती प्रधान ने भी मंच से अपनी बाते रखी। राज्य स्तरीय इस स्पर्धा में होने वाली स्पर्धा के लिए खिलाड़ियों का चयन पहले ही किया गया है। उनके चयन पर सभी ने हर्ष जताया है।