कोंडागांव

Dhan Kharidi: जिले में अब तक 1 लाख 17 हजार 360 क्विंटल हुई धान खरीदी, किसानों को मिल रही ये खास सुविधा भी…

Dhan Kharidi: राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के पंजीकृत किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से ही धान खरीदी की जा रही है। जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में लगातार धान खरीदी का कार्य जारी है।
less than 1 minute read
Dhan Kharidi

Dhan Kharidi: कोण्डागांव जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी केन्द्रों में टोकन कटाने से लेकर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से संचालित हो और किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। सभी केन्द्रों में इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र और माइक्रो एटीएम सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं मिलने से किसानों को धान खरीदी के दौरान बहुत सहुलियत मिल रही है।

Dhan Kharidi: 1 लाख से अधिक हुई धान खरीदी

जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल 55 हजार 298 पंजीकृत किसानों से 67 उपार्जन केन्द्रों में अब तक 01 लाख 17 हजार 360 क्विंटल धान की खरीदी हुई है, जिसमें सबसे ज्यादा गहरी धान खरीदी केन्द्र में 10,042 क्विंटल, मुलमुला केन्द्र में 8,164 क्विंटल, बफना केन्द्र में 7,669 क्विंटल, बहीगांव में 5,864 क्विंटल और अरण्डी में 5,664 क्विंटल धान की खरीदी की गई।

ज्ञात होगी किसान एक के माध्यम से भी टोकन कटवा कर अपने निर्धारित धान खरीदी केद्रों में अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं टोकन के माध्यम से ही पंजीकृत किसानों को निर्धारित तिथि धान बिक्री के लिए इलाज की जा रही है। इससे किसानों को बेहतर सुविधा भी मिलने लगी है।

किसानों के लिए की गई आवश्यक व्यवस्था

Dhan Kharidi: बता दें कि प्रदेश में 14 नवंबर से जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। प्रत्येक धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को कोई परेशानी न हो इसके लिए आवश्यक व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया है। जिले के धान उपार्जन केन्द्र अलनियापारा प्रभारी जोगेन्द्र पटेल ने बताया कि धान खरीदी केंद्र में किसानों के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है।

Published on:
27 Nov 2024 12:23 pm