कोंडागांव

Gold Medal in Gatka: आदिवासी छात्रा ने गतका में गोल्ड हासिल कर रचा इतिहास, बोलीं- अब महिलाओं और युवतियों…

Gold Medal in Gatka: छत्तीसगढ़ में राज्यस्तरीय खेल में पहली बार सिख समाज के पारंपरिक खेल गतका को शामिल किया गया। जिसमें कोंडागांव के मड़ानार की कुमारी चीनो बघेल ने अंडर 19 बालिका वर्ग में बस्तर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया।

2 min read

Gold Medal in Gatka: प्रदेश में राज्यस्तरीय खेल में पहली दफा सिख समाज के पारंपरिक खेल गतका को शामिल किया गया। जिसमें मड़ानार की चीनो बघेल ने अंडर 19 बालिका वर्ग में बस्तर संभाग से खेलते हुए पहले राउंड में सरगुजा और दूसरे राउंड में रायपुर की अपने प्रतिद्वंदी को पछाड़ कर गोल्ड हासिल की है।

Gold Medal in Gatka: बस्तर संभाग में रचा इतिहास

Gold Medal in Gatka: चीनो बघेल गैर सिक्ख और आदिवासी खिलाड़ी होते हुए भी सिक्ख मार्शलआर्ट गतका राज्यस्तरीय शालेय खेल में प्रथम स्थान प्राप्त कर बस्तर संभाग में इतिहास रचा है। गतका कोच शिवचरण ने बताया कि, यह पहले मुख्य रूप से पंजाब में खेला जाता था।

डिफेंस ट्रेनिंग के बतौर गुरुद्वारे में बच्चों को सिखाया जाता था। (Gold Medal in Gatka) अब इस खेल को भारत में राष्ट्रीय खेल के रूप में मान्यता मिल चुकी है, अब गतका मे हमारे खिलाड़ी स्कूल गेस और खेलो इंडिया में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

गतका ओलंपिक में शामिल हुआ तो और अच्छे परिणाम आएगा। वहीं गतका के राष्ट्रीय कोच आलोक मिश्रा कहते हैं कि,जब से ये स्कूल गेम में शामिल हुआ है, पिछले 3 साल से हम गतका सीखा रहे हैं। (Gold Medal in Gatka) पहले ये पारंपरिक खेल हुआ करता था, लेकिन अब इसके नियम बन गए, इसे राष्ट्रीय खेल में शामिल किया गया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जल्द ही पहुंचेगा

Gold Medal in Gatka: अब ये एक समुदाय का नहीं बल्कि पूरे भारत का खेल है। ये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जल्द ही पहुंचेगा हमारे बच्चे नेशनल खेल चुके हैं और अब खेलो इंडिया में जा रहे हैं। राज्यस्तरीय शालेय खेल अबिकापुर में 1 सितंबर को शुरू हुई। चार दिवसीय प्रतियोगिता का समापन बुधवार को खेल मैदान में हुआ। इस दौरान राज्य के सभी संभाग सरगुजा, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर से खिलाड़ी शामिल हुए।

Published on:
07 Sept 2024 05:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर