कोंडागांव

Holiday: 4 दिन स्थानीय अवकाश की घोषणा, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जानें वजह?

Holiday: छुट्टी का इंतजार कर रहे कर्मचारियों व बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 4 स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है। इस दौरान स्कूल, दफ्तर व बैंक बंद रहेगा। तो आइए यहां जानते हैं कब-कब रहेगी छुट्टियां…

2 min read

Holiday: मार्च का महीना आते ही त्योहारों को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिलता है। होली, रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण त्योहार इस महीने को और भी खास बना देते हैं। ऐसे में नौकरीपेशा लोगों और छात्रों के लिए छुट्टी का इंतजार और भी बढ़ जाता है। इसी बीच लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आई है। छत्तीसगढ़ के इस जिले के कलेक्टर ने 4 दिन स्थानीय अवकाश घोषित किए। इसके लिए कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है।

Holiday: देखें कब-कब रहेगी छुट्टी

कार्यालय कलेक्टर से प्राप्त जानकारी अनुसार, कोंडागांव जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया। कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा जिला कोण्डागांव के लिए कैलेण्डर वर्ष 2025 हेतु 04 स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार कोण्डागांव मेला 04 मार्च 2025 दिन मंगलवार को कोण्डागांव एवं फरसगांव अनुभाग के लिए एवं केशकाल मेला 01 अप्रैल 2025 दिन मंगलवार को केशकाल अनुभाग के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

इसी प्रकार नवाखानी 01 सितंबर 2025 दिन सोमवार को एवं गोवर्धन पूजा (दीपावली का दूसरा दिन) 21 अक्टूबर 2025 दिन मंगलवार को संपूर्ण कोण्डागांव जिला के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

साल 2025 में 3 ऐच्छिक अवकाश की पात्रता

छत्तीसगढ़ में इन दिन रहेंगे सार्वजनिक अवकाश

होली 14 मार्च, ईद-उल-फितर 31 मार्च, बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी 1 अप्रैल, महावीर जयंती 10 अप्रैल, 18 अप्रैल गुड फ्राइडे, बुद्ध पूर्णिमा 12 मई, बकरीद 7 जून, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त, ईद-ए-मिलाद 6 सितंबर, दशहरा 2 अक्टूबर, महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, दीपावली 20 अक्टूबर, 5 नवंबर गुरु नानक जन्म दिवस और क्रिसमस 25 दिसंबर।

Holiday: सामान्य अवकाश में…

होली 14 मार्च, भक्त माता कर्मा जयंती 25 मार्च, ईद-उल फितर 31 मार्च, महावीर जयंती 10 अप्रैल, 14 अप्रैल डॉ. आंबेडकर जयंती, गुड फ्राइडे 18 अप्रैल, बुद्ध पूर्णिमा 12 मई, ईद-उल-जुहा 7 जून, कबीर जयंती 11 जून, हरेली 24 जुलाई, विश्व आदिवासी दिवस व रक्षा बंधन 9 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त, हरितालिका तीज पर्व 26 अगस्त, मिलाद उन नबी 6 सितंबर, दशहरा 2 अक्टूबर, गांधी जयंती 2 अक्टूबर, दीवाली 20 अक्टूबर, छठ पूजा 27 अक्टूबर, गुरु नानकदेव जयंती 5 नवंबर, गुरु घासीदास जयंती 18 दिसंबर, क्रिसमस 25 दिसंबर।

Updated on:
28 Feb 2025 05:25 pm
Published on:
28 Feb 2025 05:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर