23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Dantewada / Holiday: 3 दिन स्थानीय अवकाश की घोषणा, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जानें वजह?

Holiday: 3 दिन स्थानीय अवकाश की घोषणा, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जानें वजह?

Holiday: छुट्टियों का इंतजार कर लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ के इस जिले के कलेक्टर ने तीन दिन स्थानीय अवकाश कर दी है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दंतेवाड़ा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 15 Jan 2025, 6:30 PM IST

Holiday

Holiday: छुट्टियों का इंतजार कर लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ के इस जिले के कलेक्टर ने तीन दिन स्थानीय अवकाश घोषित किए। इसके लिए कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है।

कार्यालय कलेक्टर से प्राप्त जानकारी अनुसार, दंतेवाड़ा जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया। जिसके अनुसार जिले में फागुन मेला (मड़ई) 12 मार्च को, गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को तथा गोवर्धन पूजा (दीपावली के दूसरे दिन) 21 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश रहेगा। इस अवकाश का प्रभाव कोषालय, उपकोषालय में नहीं पड़ेगा। बता दें कि स्थानीय अवकाश के दिनों में कोषालय, उपकोषालय यथावत खुले रहेंगे।

Holiday: साल 2025 में 3 ऐच्छिक अवकाश की पात्रता

राज्य शासन की ओर से जारी वर्ष 2025 के लिए सामान्य एवं ऐच्छिक अवकाश की तिथियों में शासकीय कर्मी को स्वेच्छानुसार केवल 3 ऐच्छिक अवकाश की पात्रता होगी। वहीं बैंकोें की वार्षिक लेखाबंदी 01 अप्रैल सोमवार का अवकाश के केवल बैंकों एवं कोषालयों के लिए घोषित किया गया है।

यह भी पढ़े: Holiday 2025: 6 दिनों की छुट्टी! इस दिन बंद रहेंगे स्कूल, बैंक व दफ्तर, जानें वजह?

छत्तीसगढ़ में इन दिन रहेंगे सार्वजनिक अवकाश

महाशिवरात्रि 26 फरवरी, होली 14 मार्च, ईद-उल-फितर 31 मार्च, बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी 1 अप्रैल, महावीर जयंती 10 अप्रैल, 18 अप्रैल गुड फ्राइडे, बुद्ध पूर्णिमा 12 मई, बकरीद 7 जून, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त, ईद-ए-मिलाद 6 सितंबर, दशहरा 2 अक्टूबर, महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, दीपावली 20 अक्टूबर, 5 नवंबर गुरु नानक जन्म दिवस और क्रिसमस 25 दिसंबर।

Holiday: सामान्य अवकाश में…

महाशिवरात्रि 26 फरवरी, होली 14 मार्च, भक्त माता कर्मा जयंती 25 मार्च, ईद-उल फितर 31 मार्च, महावीर जयंती 10 अप्रैल, 14 अप्रैल डॉ. आंबेडकर जयंती, गुड फ्राइडे 18 अप्रैल, बुद्ध पूर्णिमा 12 मई, ईद-उल-जुहा 7 जून, कबीर जयंती 11 जून, हरेली 24 जुलाई, विश्व आदिवासी दिवस व रक्षा बंधन 9 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त, हरितालिका तीज पर्व 26 अगस्त, मिलाद उन नबी 6 सितंबर, दशहरा 2 अक्टूबर, गांधी जयंती 2 अक्टूबर, दीवाली 20 अक्टूबर, छठ पूजा 27 अक्टूबर, गुरु नानकदेव जयंती 5 नवंबर, गुरु घासीदास जयंती 18 दिसंबर, क्रिसमस 25 दिसंबर।