23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / Holiday: 13 जनवरी को अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेज, जानें वजह

Holiday: 13 जनवरी को अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेज, जानें वजह

Holiday: आने वाले सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को प्रदेश में अवकाश की घोषणा हुई है। इस दिन सभी सरकारी दफ्तर व स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। इस तरह लोगों को रविवार और सोमवार की दो दिन की छुट्टी मिल रही है..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 11 Jan 2025, 4:27 PM IST

holiday, Public holiday

Public Holiday: प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और स्कूल व कॉलेज छात्राओं के लिए एक और छुट्टी की खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ की ओर से जारी अवकाश की तिथियों के अनुसार 13 जनवरी को प्रदेश में स्थानीय अवकाश घोषित है। इस सभी सरकारी दफ्तर, प्राइवेट व निजी स्कूल बंद रहेंगे। साथ ही कॉलेजों में भी छुट्टी रहेगी। बता दें 13 जनवरी यानी सोमवार को छेरछेरा पुन्नी त्योहार मनाया जाएगा।

Holiday: साल 2025 में 3 ऐच्छिक अवकाश की पात्रता

राज्य शासन की ओर से जारी वर्ष 2025 के लिए सामान्य एवं ऐच्छिक अवकाश की तिथियों में शासकीय कर्मी को स्वेच्छानुसार केवल 3 ऐच्छिक अवकाश की पात्रता होगी। वहीं बैंकोें की वार्षिक लेखाबंदी 01 अप्रैल सोमवार का अवकाश के केवल बैंकों एवं कोषालयों के लिए घोषित किया गया है। फिलहाल जनवरी में छत्तीसगढ़ का प्रमुख त्योहार छेरछरा और मॉ शाकंभरी जयंती पर मनाया जाएगा। इसे लेकर अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें: Public Holiday: इस तारीख तक अवकाश पर लगा प्रतिबंध, अचानक जारी हुआ नया आदेश, जानें वजह

धन नहीं धान का होता है दान

छेरछेरा पर्व पौष पूर्णिमा के दिन छत्तीसगढ़ में बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस साल 2024 में छेरछेरा पर्व कल यानी 13 जनवरी को मनाया जाएगा। इसे छेरछेरा पुन्नी या छेरछेरा तिहार भी कहते हैं। इसे दान लेने-देने का पर्व माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन दान करने से घरों में धन धान्य की कोई कमी नहीं होती इस दिन छत्तीसगढ़ में बच्चे और बड़े, सभी घर-घर जाकर अन्न का दान ग्रहण करते हैं।

Public Holiday: छत्तीसगढ़ में इन दिन रहेंगे सार्वजनिक अवकाश

महाशिवरात्रि 26 फरवरी, होली 14 मार्च, ईद-उल-फितर 31 मार्च, बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी 1 अप्रैल, महावीर जयंती 10 अप्रैल, 18 अप्रैल गुड फ्राइडे, बुद्ध पूर्णिमा 12 मई, बकरीद 7 जून, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त, ईद-ए-मिलाद 6 सितंबर, दशहरा 2 अक्टूबर, महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, दीपावली 20 अक्टूबर, 5 नवंबर गुरु नानक जन्म दिवस और क्रिसमस 25 दिसंबर।

सामान्य अवकाश में…

मां शाकंभरी जयंती, छेरछेरा 13 जनवरी, महाशिवरात्रि 26 फरवरी, होली 14 मार्च, भक्त माता कर्मा जयंती 25 मार्च, ईद-उल फितर 31 मार्च, महावीर जयंती 10 अप्रैल, 14 अप्रैल डॉ. आंबेडकर जयंती, गुड फ्राइडे 18 अप्रैल, बुद्ध पूर्णिमा 12 मई, ईद-उल-जुहा 7 जून, कबीर जयंती 11 जून, हरेली 24 जुलाई, विश्व आदिवासी दिवस व रक्षा बंधन 9 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त, हरितालिका तीज पर्व 26 अगस्त, मिलाद उन नबी 6 सितंबर, दशहरा 2 अक्टूबर, गांधी जयंती 2 अक्टूबर, दीवाली 20 अक्टूबर, छठ पूजा 27 अक्टूबर, गुरु नानकदेव जयंती 5 नवंबर, गुरु घासीदास जयंती 18 दिसंबर, क्रिसमस 25 दिसंबर।

ऐच्छिक अवकाश

नववर्ष 1 जनवरी, माता सावित्रीबाई फूले जयंती 3 जनवरी। उसके बाद लुई ब्रेल का जन्मदिवस 4 जनवरी, गुरु गोविंद सिंह का जन्म दिवस 6 जनवरी, राजिम भक्तिन माता जयंती 7 जनवरी, विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी, छेरछेरा व माता शाकंभरी जयंती 13 जनवरी, मकर संक्रांति-पोंगल 14 जनवरी, हजरत अली का जन्मदिन 14 जनवरी, शहीद गैंदसिंह का शहादत दिवस 20 जनवरी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती 23 जनवरी। बसंत पंचमी- मां परमेश्वरी जयंती 3 फरवरी, राजिम मेला माघ पूर्णिमा, संत रविदास जन्मदिवस 12 फरवरी, शब-ए -बारात 14 फरवरी, छत्रपति शिवाजी जयंती 19 फरवरी, होलिका दहन 13 मार्च।

महर्षि वाल्मिकी जयंती, महाराजा अजमोढ़ देव जयंती, टेकचंद जी महाराज का समाधि उत्सव, कुंवार पूर्णिमा करम परब त्यौहार 7 अक्टूबर, करवाचौथ व्रत 10 अक्टूबर, दीपावली का दूसरा दिन गोवर्धन पूजा 21 अक्टूबर, भाईदूज दीपावती 23 अक्टूबर, भगवान सहस्रबाहु जयंती 28 अक्टूबर, नामदेव जयंती 1 नवंबर, गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस 25 नवंबर, दत्तात्रेय जयंती 4 दिसंबर और शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान दिवस 10 दिसंबर।