बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र इस बार 16 से 20 दिसंबर तक चलेगा। षष्ठम् विधानसभा के चतुर्थ सत्र के दौरान सरकारी कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया है। कलेक्टर ने कहा कि विधानसभा प्रश्नों, ध्यानाकर्षण सूचनाओं, स्थगन प्रस्तावों की जानकारी समय-सीमा में भेजने के लिए अधिकारियों को मुख्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य है।