कोंडागांव

Kondagaon News: पत्नी से विवाद के बाद हाईवोल्टेज टावर पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप, देखें VIDEO

Husband Wife Dispute: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पति-पत्नी के विवाद के बाद एक युवक ने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। युवक हाईवोल्टेज बिजली टावर पर चढ़ गया।
2 min read
हाईवोल्टेज टावर पर चढ़ा युवक (फोटो सोर्स- पत्रिका)
हाईवोल्टेज टावर पर चढ़ा युवक (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिला मुख्यालय के डोंगरीपारा इलाके में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद युवक हाईवोल्टेज बिजली लाइन के टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही राजस्व और पुलिस विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए उससे बातचीत शुरू की। युवक काफी ऊंचाई पर टावर पर चढ़ा हुआ था, जिसके चलते किसी भी तरह की जल्दबाजी करना जोखिम भरा हो सकता था। ऐसे में पुलिस और राजस्व अधिकारियों ने धैर्य के साथ युवक को समझाने का प्रयास किया।

पत्नी और चाचा से विवाद के बाद उठाया कदम

जानकारी के मुताबिक, युवक का अपनी पत्नी के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर से निकलकर हाईवोल्टेज बिजली लाइन के टावर पर जा चढ़ा। तहसीलदार मनोज कुमार रावटे के अनुसार, युवक का पत्नी और चाचा के साथ विवाद हुआ था। विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया। युवक को टावर पर चढ़ा देखकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। कुछ ही देर में पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान ग्रामीण भी बड़ी संख्या में वहां जमा हो गए और युवक को नीचे उतरने के लिए समझाने लगे।

देखें Video

काफी देर तक चली समझाइश

युवक को सुरक्षित नीचे उतारना प्रशासन और पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। अधिकारियों ने युवक से बातचीत कर उसे शांत रहने और नीचे आने के लिए समझाया। ग्रामीणों ने भी उससे बातचीत की और किसी तरह का खतरनाक कदम नहीं उठाने की अपील की। काफी देर तक चली समझाइश और मशक्कत के बाद युवक आखिरकार टावर से नीचे उतरने (Kondagaon News) के लिए तैयार हो गया। युवक के सुरक्षित नीचे उतरते ही पुलिस, राजस्व अधिकारियों और मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

दोबारा ऐसा कदम न उठाने की दी जा रही समझाइश

तहसीलदार मनोज कुमार रावटे ने बताया कि पत्नी और चाचा के साथ विवाद के बाद युवक हाईवोल्टेज टावर पर चढ़ गया था। अधिकारियों और ग्रामीणों की समझाइश के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

घटना के बाद युवक को समझाइश दी जा रही है, ताकि भविष्य में वह दोबारा इस तरह का कदम न उठाए। प्रशासन की ओर से युवक को विवाद की स्थिति में संयम बरतने और बातचीत के जरिए समस्या का समाधान करने के लिए भी समझाया जा रहा है। फिलहाल युवक के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद स्थिति सामान्य है। घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।

Updated on:
29 Aug 2026 01:00 pm
Published on:
29 Aug 2026 01:00 pm
Also Read
View All