23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kedar Kashyap Convoy Accident: वन मंत्री के काफिले की फॉलो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोग घायल, कोंडागांव अस्पताल में भर्ती

Kedar Kashyap Convoy Accident: बस्तर में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले की फॉलो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जोबा गांव के पास हुए हादसे में 2 लोग घायल हुए, जिन्हें कोंडागांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
2 min read
Google source verification
Kedar Kashyap news

वन मंत्री के काफिले की फॉलो वाहन दुर्घटनाग्रस्त (photo Patrika)

Kedar Kashyap news: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है। वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले में चल रही फॉलो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसा बस्तर जिले के भानपुरी और कोंडागांव के बीच जोबा गांव के नजदीक हुआ। दुर्घटना में वाहन में सवार दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए कोंडागांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घायलों की हालत को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे के कारणों की भी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

जोबा गांव के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ फॉलो वाहन भी चल रहा था। काफिला जब बस्तर जिले के भानपुरी और कोंडागांव के बीच जोबा गांव के पास पहुंचा, तभी फॉलो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। आसपास मौजूद लोगों और काफिले में शामिल अन्य वाहनों की मदद से घायल लोगों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया।

दो घायलों को कोंडागांव अस्पताल में कराया भर्ती

दुर्घटना में दो लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए कोंडागांव अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों की निगरानी में घायलों का उपचार किया जा रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे में घायल दोनों लोग काफिले में किस भूमिका में तैनात थे। उनकी पहचान और चोटों की गंभीरता को लेकर भी आधिकारिक विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

हादसे की वजह की जांच जारी

फॉलो वाहन किस वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुआ, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। प्रारंभिक स्तर पर पुलिस और प्रशासन की टीम हादसे से जुड़ी परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के संबंध में अधिक जानकारी सामने आने के बाद हादसे की वजह और घायलों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल राहत की बात यह है कि हादसे में दो लोगों के घायल होने की जानकारी है और दोनों को उपचार के लिए कोंडागांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बड़ी खबरें

View All

कोंडागांव

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग