कोंडागांव

किसानों को बड़ी राहत, कोण्डागांव में पहली बार सरकारी रेट पर बिकेगा मक्का

Maize Procurement in MSP: पत्रिका की खबर के बाद सरकार ने बड़ा कदम उठाया। बस्तर में पहली बार कोण्डागांव के 9 लैम्पस केंद्रों पर समर्थन मूल्य में मक्का खरीदी शुरू, किसानों को राहत।

less than 1 minute read
एमएसपी पर किसान खरीदेंगे मक्का (photo source- Patrika)

Maize Procurement in MSP: मक्का किसानों के लिए राहत भरी खबर है, समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदी की शुरुआत कोण्डागांव जिले से हो चुकी है। यहां पर 9 लैम्पस केन्द्रों का चयन किया गया है, जिसमें पंजीकृत किसान सरकारी रेट पर मक्का बेच सकेंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है, इससे पूर्व संभाग भर में एक भी मक्का खरीदी व्यवस्था नहीं थी।

ये भी पढ़ें

जमीन-मकान की रजिस्ट्री हुई महंगी! 50 हजार की जगह देना होगा 5 लाख, सरकारी गाइडलाइन से बाजार में मचा हड़कंप…

Maize Procurement in MSP: मक्का खरीदी की शुरुआत हो चुकी

‘‘पत्रिका’’ ने समर्थन मूल्य पर मक्का और धान खरीदी की ‘‘नीति एक और दोहरे मापदण्ड’’ को उजागर करते हुए सरकार तक किसानों का दर्द बयां किया था, फलस्वरुप सहकारी समिति के माध्यम से मक्का खरीदी की शुरुआत लैम्पस के माध्यम से शुरु हो चुकी है।

किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा मक्का

Maize Procurement in MSP: मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी समिति मर्यादित द्वारा संचालित एथेनॉल प्लांट, कोकोड़ी में 25 नवंबर से मक्का खरीदी की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। पहली बार जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदा जाएगा।

ये भी पढ़ें

मोदी सरकार की बड़ी पहल: अब इन कर्मचारियों को मिलेगा PF, पेंशन और अप्वाइंटमेंट लेटर…. 29 पुराने कानून खत्म

Published on:
25 Nov 2025 02:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर