कोंडागांव

ये 22 खूंखार नक्सली लीडर जो गिरगिट की तरह बदलते हैं हुलिया और बनाते हैं तबाही का प्लान

Naxal leader: क्षेत्रीय कमेटी के पदाधिकारियों से भाकपा माओवादी के महासचिव गगन्ना तक को टारगेट में रखा, पड़ोसी राज्यों के साथ साझा अभियान की तैयारी।

3 min read
ये 22 खूंखार नक्सली लीडर जो गिरगिट की तरह बदलते हैं हुलिया और बनाते हैं तबाही का प्लान

कोंडागांव . Naxal leader: छत्तीसगढ़ में सक्रिय शीर्ष 22 माओवादी नेताओं की घेरेबंदी के लिए पुलिस ने जाल बिछाना शुरू कर दिया है। इन नेताओं को पकडऩे के लिए जल्दी ही नया अभियान शुरू होने की जानकारी मिली है । पुलिस बहुत बारीकी से इनसे जुड़े इनपुट तलाश रही है। पुलिस ने जिन 22 नेताओं को अपने टारगेट में रखा है, उनमें से सभी तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र के निवासी हैं। ये 25-30 वर्षों से संगठन में सक्रिय हैं। भाकपा-माओवादी की सभी गतिविधियों में इनकी प्रमुख भूमिका रही है।

जोनल कमेटियों के पदाधिकारियों से लेकर भाकपा माओवादी के महासचिव नम्बाला केशव राव उर्फ गगन्ना उर्फ वासवराज तक इस सूची में शामिल हैं। राज्य सरकार ने इन नेताओं पर 25 लाख रुपए से लेकर एक लाख तक का इनाम रखा है। राज्य पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने बताया, शीर्ष माओवादी नेताओं को टारगेट में रखते हुए जल्दी ही पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर अभियान चलाया जाएगा। बारिश का मौसम निपटते ही सुरक्षा बलों को जंगलों में उतारने की योजना भी बनाई गई है।


पुलिस के टारगेट में ये माओवादी नेता

नम्बाला केशव राव उर्फ गगन्ना उर्फ वासवराज -भाकपा पोलित ब्यूरो (महासचिव)

मुपल्ला लक्ष्मण राव उर्फ गणपति उर्फ गुड्सा दादा - भाकपा पोलित ब्यूरो पूर्व महासचिव (सेंट्रल कमेटी सदस्य)
मल्लोजुला वेणुगोपाल उर्फ विवेक उर्फ भूपति- भाकपा पोलित ब्यूरो, सेंट्रल कमेटी सदस्य एव प्रवक्ता

मल्लाराजी रेड्डी सतन्ना, कादरी सत्यानारायण रेड्डी उर्फ कोसा- सेंट्रल कमेटी सदस्य
थिप्परी तिरूपति उर्फ देवजी उर्फ चेतन - सेंट्रल कमेटी सदस्य एवं प्रभारी सेंट्रल मिलीट्री कमीशन

पुल्लरी प्रसाद राव उर्फ चंद्रन्ना उर्फ भास्कर राव- सचिव तेलंगाना स्टेट कमेटी
राउला श्रीनिवास उर्फ श्रीनू उर्फ रमन्ना- सेंट्रल कमेटी सदस्य

दीपक तेलतुम्बडे उर्फ मिलिंद - प्रभारी एमएमसी जोन
सुजाता उर्फ कल्पना उर्फ सुजातक्का- प्रभारी दक्षिण बस्तर डिवीजनल कमेटी एवं प्रभारी डीके जनताना सरकार

सुजाता उर्फ अल्लुरी कृष्णाकुमारी- प्रभारी माड़ डिवीजनल कमेटी
लेंगु उर्फ संजीव उर्फ अशोक - प्रभारी पश्चिम बस्तर डिवीजन

के. राजचंद्र रेड्डी उर्फ गुड्सा उसेंडी - प्रभारी डीके प्रेस यूनिट एवं उत्तर सब जोनल ब्यूरो सचिव
टक्कालापल्ली वासुदेव राव उर्फ असन्ना - प्रभारी मिलीट्री इंटेलिजेंस एवं स्माल एक्शन टीम

ग्रिड्डी पावनंदम रेड्डी उर्फ श्याम दादा- सचिव दरभा डिवीजनल कमेटी
कमलेश उर्फ रामकृष्ण उर्फ जोरीगे नागराजू - प्रभारी उत्तर बस्तर डिवीजनल कमेटी

चंदर उर्फ चंदू उर्फ ईरा राजू- प्रभारी पूर्वी बस्तर डिवीजन एस अध्यक्ष डीके सीएनएम
रघु रेड्डी उर्फ विकास उर्फ कुवाटी वेंकटेश- सचिव दक्षिण बस्तर डिवीजन

विनय रेड्डी उर्फ कुशनाम अशोक - सचिव आरकेबी डिवीजनल कमेटी
राजेश उर्फ सुजान सिंह उर्फ दामा - एमएससी जोन सदस्य एवं सचिव जीआरबी डिवीजन

चंदू उर्फ चंद्रु - एसएसी जोन सदस्य एवं प्रभारी मोपोस
नरेश उर्फ कार्तिक उर्फ दशरू दादा - ओडिशा राज्य कमेटी सदस्य

हुलिया बदलने में माहिर
हुलिया बदलने में माहिर शीर्ष माओवादी नेता 25 हथियारबंद जवानों के सुरक्षा घेरे में रहते है। सुरक्षाबलों को झांसा देने के लिए हर बार अलग वेश बदलते रहे है और छद्म नाम का उपयोग करते है। इसके चलते उनकी शिनाख्त करना मुश्किल होता है। बताया जाता है कि वे अक्सर बस्तर के अंदरूनी इलाकों में गोपनीय रूप से बैठक लेने आते है। इसकी सूचना उनके करीबी लोगों को ही रहती है।

वर्जन
टारगेट में टॉप माओवादी
राज्य में माओवादी गतिविधियों का संचालन करने वाले शीर्ष 20 लोगों को टारगेट में रखा गया है। यह सभी दूसरे राज्यों के माओवादी है और यहां से स्थानीय युवाओं को हथियार और विस्फोटक देकर उकसाते है। उनके खिलाफ जल्दी ही ऑपरेशन चलाया जाएगा।

पी. सुंदरराज, डीआईजी पीएचक्यू

Click & Read More Chhattisgarh News

Published on:
29 Sept 2019 07:34 pm
Also Read
View All