
बाल-बाल बचे रमन सिंह, जिस रास्ते से होकर जाने वाले थे सभा संबोधित करने, वहां मिला 60 किलो IED बम
दंतेवाड़ा. उपचुनाव समाप्ति के पश्चात नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर के दंतेवाड़ा जिला पुलिस बल को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जवानों ने दंतेवाड़ा के कटेकल्याण मार्ग में मेटापाल के पास 60 किलो का आईईडी बरामद किया है।नक्सलियों ने आईईडी को पुल के नीचे लगा रखा था। जिसे जवानों की सर्चिंग टीम ने बरामद किया।
एसपी अभिषेक पल्लव व सीआरपीएफ डीआईजी डीएन लाल ने बताया कि दंतेवाड़ा में हाल में ही उपचुनाव संपन्न हुआ। जिस जगह बम लगा था उसी गांव में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह रैली करना चाहते थे।जिन्हें पुलिस ने सुरक्षा कारणों से मना किया था। पुलिस के लिए यह बड़ी कामयाबी है।
शांति से निपटा उपचुनाव
छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र दंतेवाड़ा में उपचुनाव बिना किसी बड़े परेशानोयों से निपट गया। आपको बता दें नक्सलियों द्वारा उपचुनाव से पहले पत्र और बैनर - पामप्लेट के माध्यम से कई बार धमकी दी गई थी। तमाम धमकियों के बाद प्रदेश के सुरक्षा बल चौकन्ने हो गए थे। लगातार सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए विस्फोटक सामग्री को निष्क्रिय कर दिया।
चुनाव से पहले भी नक्सलियों का प्लान हुआ था फेल
नक्सलियों का एक बड़ा प्लान चुनाव से पहले भी सुरक्षा बालों ने नाकाम किया था । नक्सलियों ने रोड ओपनिंग पार्टी को निशाना बनाने के लिए पांच-पांच किलो के आईईडी बम लगाए थे । सुरक्षाबलों ने बुरकापाल इलाके से इसे बरामद किया था । ये दोनों आईईडी सुरक्षाबलों के आने जाने वाले पगडंडी में लगाया गए थे।
Click & Read More Chhattisgarh News.
Published on:
28 Sep 2019, 6:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.