कोंडागांव

22 लाख के इनामी नक्सली दंपती सहित 4 ने किया सरेंडर, ब्लास्ट और नक्सल हमले में थे शामिल

Naxalites Surrender: बस्तर के कोंडागांव में एक साथ 4 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। आत्मसमर्पण करने वाले सभी चारों नक्सलियों पर कुल 22 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
less than 1 minute read
नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण (Photo source- Patrika)
नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण (Photo source- Patrika)

Naxalites Surrender: सुरक्षा बलों के लगातार कार्यवाही, नक्सलियों के मारे जाने से, संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेद, सीनियर लीडरों के आत्मसमर्पण व समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सुरक्षित पारिवारिक जीवन जीने की चाह के चलते कर रहे आत्मसमर्पण। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के समक्ष समाज की मुख्यधारा में जुड़कर जीवन यापन करने नक्सलियों ने आत्मसमर्पण करने पहुंचे।

आत्मसमर्पित करने वाले नक्सलियों में लक्ष्मण कोर्राम उर्फ जुन्नू, मड्डो उर्फ जरीना, पांडूराम शामिल है। आत्मसमर्पित नक्सली जिला कोण्डागांव, कांकेर, बस्तर, दन्तेवाड़ा व मानपुर मोहला क्षेत्रों में सुरक्षा बलों पर फायरिंग, आम नागरिक की हत्या, लूटपाट, शासकीय भवन क्षतिग्रस्त, रोड काटकर मार्ग अवरूद्ध, अपहरण, आगजनी जैसे विभिन्न नक्सली घटनाओं में शामिल रहें हैं। आत्मसमर्पण के दौरान भावेश चौधरी, रूपेश कुमार डाण्डे, सतीष भार्गव, विकासचंद राय, मौजूद रहे।

Published on:
20 Aug 2025 11:47 am