कोरबा

Huge Road Accident: ट्रेलर को ओवरटेक करने के दौरान भीषण भिड़ंत, मौके पर ही 2 ग्रामीणों की मौत, 5 घायल

Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांगो थाना क्षेत्र में केंदई पास हुई सड़क दुर्घटना में दो ग्रामीण मारे गए, जबकि पांच लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

2 min read
Feb 14, 2026
ट्रेलर को ओवरटेक करने के दौरान भीषण भिड़ंत | Image Source - Patrika

Huge Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांगो थाना क्षेत्र में केंदई पास हुई सड़क दुर्घटना में दो ग्रामीण मारे गए, जबकि पांच लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

कोरबा जिले के विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के गांव सरमा में रहने वाले चार लोग कार से ग्राम पूटा गए थे। देर रात सभी अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में रात करीब 10.30 बजे अंबिकापुर- बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर केंदई मोड़ के पास युवकों की कार दूसरी गाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसमें सवार चार ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें

Road Accident: ट्रक-ऑटो की भीषण भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, नेशनल हाईवे पर मचा हड़कंप

कार की सीट और इसके बाजू में बैठे युवकोंं की मौत हो गई। उनकी पहचान इन्द्रजीत नेटी (43) और धनपत यादव (42) से की गई। दोनों युवक पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के गांव सरमा के रहने वाले थे। जबकि कार में सवार उदय पाल और पप्पू पटेल को गंभीर चोटें आई है। इस घटना में दूसरी कार में सवार तीन और यात्री घायल हुए हैं, जो अंबिकापुर से रायपुर लौट रहे थे। दुर्घनाग्रस्त कार को देखकर पुलिस ने बताया है कि कार धनपत यादव चला रहा था।

जानें कैसे हुआ हादसा

दुर्घटना का कारण ओवर टेक बताई जा रही है। कार में सवार ग्राम सरमा के युवक घर लौट रहे थे। राजमार्ग पर केंदई मोड़ के पास युवकों ने सामने चल रहे एक ट्रेलर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। कार ट्रेलर को ओवरटेक करके आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान सामने एक और कार आ गई। इससे बचने के लिए युवकों ने कार को दूसरी साइड मोड़ दिया। कार ट्रेलर से टकराकर दूसरी ओर भागी और आगे चल रही अन्य कार से पीछे से टकरा गई। दूसरी कार में तीन लोग सवार थे। एयर बैग खुलने तीनों की जान बच गई।

हाइवे पर लगातार हादसे

बिलासपुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसमें राहगीर मारे जा रहे हैं। पिछले साल भी कोरबा जिले में सबसे अधिक दुर्घटनाएं इसी राजमार्ग पर हुई थी। इसके पीछे बड़ा कारण हाइवे की वर्तमान स्थिति है।

Published on:
14 Feb 2026 11:33 am
Also Read
View All

अगली खबर