कोरबा

Illegal Gas Storage: अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 20 एलपीजी सिलेंडर जब्त

Illegal Gas Storage: कोरबा जिले में खाद्य विभाग ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 20 एलपीजी गैस सिलेंडर जब्त किए। सभी सिलेंडर अवैध रूप से संग्रहित थे और इनके वैध दस्तावेज नहीं पाए गए।

2 min read
Apr 11, 2026
अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई (photo source- Patrika)

Illegal Gas Storage: कोरबा जिले में खाद्य विभाग ने अवैध गैस भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में दो अलग-अलग जगहों से कुल 20 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रूप से गैस संग्रह करने वालों में हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें

LPG Gas Booking New Rules: गैस सिलेंडर बुकिंग के नए नियम लागू, अगर नहीं जानते आप तो हो सकते हैं परेशान

Illegal Gas Storage: 11 घरेलू गैस सिलेंडर अवैध रूप से संग्रहित

पहली कार्रवाई ग्राम पंचायत फरसवानी स्थित एक टेंट हाउस पर की गई, जहां जांच के दौरान 8 घरेलू और 1 व्यावसायिक गैस सिलेंडर बिना किसी वैध अनुमति के रखे हुए मिले। संचालक से जब दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई भी अधिकृत कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद विभाग ने सभी 9 सिलेंडरों को जब्त कर अधिकृत गैस एजेंसी की निगरानी में सुरक्षित जमा करा दिया।

इसी दिन दूसरी कार्रवाई करतला विकासखंड के बीरतराई गांव में की गई। यहां एक मकान में आकस्मिक जांच के दौरान 11 घरेलू गैस सिलेंडर अवैध रूप से संग्रहित पाए गए। मकान मालिक भी इन सिलेंडरों के वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। टीम ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर नजदीकी गैस वितरक को सुपुर्द कर दिया। दोनों कार्रवाइयों में कुल 20 सिलेंडर जब्त किए गए, जिनमें 19 घरेलू और 1 व्यावसायिक सिलेंडर शामिल हैं।

कानूनन दंडनीय अपराध

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का बड़े पैमाने पर भंडारण या व्यावसायिक उपयोग नियमों के खिलाफ है और यह कानूनन दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई का प्रावधान है। विभाग ने यह भी कहा कि जिले में अवैध गैस रिफिलिंग और स्टॉकिंग पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी इसी तरह की जांच जारी रहेगी।

आम लोगों से अपील की गई है कि यदि कहीं भी अवैध गैस भंडारण या उपयोग की जानकारी मिले तो तुरंत संबंधित विभाग या पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर किसी भी संभावित हादसे को रोका जा सके।

Illegal Gas Storage: रायपुर और बिलासपुर में अवैध गैस का भंडाफोड़

रायपुर में खाद्य और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई में घरेलू सिलेंडरों से कमर्शियल गैस रिफिलिंग का खुलासा हुआ। मौके से बड़ी संख्या में सिलेंडर और उपकरण जब्त किए गए। बिलासपुर में होटलों और ढाबों में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का उपयोग करते पाए जाने पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए कई सिलेंडर जब्त किए।

Published on:
11 Apr 2026 02:30 pm
Also Read
View All