कोरबा

अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक 20 फीट नीचे खाई में गिरी, दो युवकों की मौत, तीसरा घायल…

CG Accident News: कोरबा जिले में देर रात कोसगाई से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे तीन युवक जंगल में हासदे का शिकार हो गए।

2 min read
Dec 28, 2024

CG Accident News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में देर रात कोसगाई से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे तीन युवक जंगल में हासदे का शिकार हो गए। युवकों की बाइक अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होकर लगभग 20 फीट नीचे खाई में गिर गई। कड़ाके की ठंड में युवक रातभर जंगल में पडे़ रहे। दो युवकों की सुबह तक मौत हो गई। जबकि तीसरे युवक की जान बाल-बाल बची।

घटना लेमरू थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवपहरी अंतर्गत ग्राम कनसरा मोड़ पर हुई। पुलिस ने बताया कि बुधवार को ग्राम पंचायत लेमरू अंतग्रत ग्राम बंजारी में रहने वाले अमित गोंड उम्र 20 वर्ष और राजेश गोंड उम्र 19 वर्ष के अलावा एक अन्य युवक बाइक पर सवार होकर कोसगाई गए थे।

CG Accident News: रातभर जंगल में पडे़ रहे युवक

देर रात तीनों युवक बाइक से घर लौट रहे थे। कोसगाई सतरेंगा-लेमरू मार्ग पर ग्राम कनसरा मोड़ के पास चालक का बाइक से संतुलन हट गया और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 20 फीट नीचे खाई में गिर गई। लेकिन इसकी जानकारी किसी को नहीं हुई। रातभर तीनों युवक जंगल के बीच खाई में पडे़ रहे। इस बीच तीनों युवकों से उनके परिवार का संपर्क नहीं हो पाया।

परिवार के सदस्याें ने रातभर उनके आने का इंतजार किया। सुबह जब युवक नहीं लौटे तो उनसे दोबारा मोबाइल फोन पर संपर्क किया। सुबह फोन की घंटी बजी और एक युवक ने फोन उठाया। उसने बताया कि घर लौटते समय वे कनसरा के पास दुर्घटना का शिकार हो गए हैं और जंगल में गिरे पडे़ हैं। इसके बाद युवकाें के परिजन उनकी तलाशी के लिए निकले। पुलिस को भी सूचना दी गई और कई घंटे तक खोजबीन हुई।

खोजबीन के डेढ़ घंटे बाद जंगल में मिले युवक

परिवार के सदस्य गुरूवार की सुबह तीनों की तलाश करने के लिए कनसरा मोड़ से लगे जंगल में पहुंचे। उन्होंने अलग-अलग स्थान पर काफी खोजबीन की। लगभग डेढ़ घंटे बाद जंगल में परिवार के सदस्याें को एक बाइक दिखाई दी। उन्होंने आसपास और खोजबीन किया तो तीनों युवक इधर-उधर गिरे नजर आए। तीनों को खाई से उठाकर बाहर सड़क तक लाया गया।

यहां से लेमरू के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। परीक्षण कर डॉक्टर ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। इसमें अमित गोंड और राजेश गोंड शामिल हैं। दोनों बंजारीडांड लेमरू के रहने वाले हैं। जबकि तीसरे युवक की जान बाल-बाल बच गई है और उसे अंदरूनी चोंटे आई है।

घटना के कारणों की जांच जारी

घटना कैसे हुई? यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। लेकिन घायल युवक ने पुलिस को प्रारंभिक तौर पर बताया है कि जब वे जंगल के रास्ते रात 10 से 11 बजे के बीच घर की तरफ जा रहे थे। इसी समय कनसरा मोड़ के पास पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दिया।

जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। पत्थर पर गिरने से दो युवकों की माथे पर गंभीर चोंटे लगी। रातभर तीनों जंगल के बीच पडे़ रहे। सुबह तक दो युवकों की सांसे उखड़ गई। इधर पुलिस मान रही है कि घटना के समय बाइक की रफ्तार तेज रही होगी। जिससे हासदा हुआ।

Updated on:
28 Dec 2024 01:23 pm
Published on:
28 Dec 2024 01:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर