CG Vacancy: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पेंड्री स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विशेषज्ञ व जूनियर डॉक्टरों की कमी को दूर करने प्रबंधन रोजाना वॉक इन इंटरव्यू कर रहा, लेकिन महीनेभर में महज गिनती के डॉक्टरों ने संपर्क किया है, जिसमें एक डॉक्टर ने ही ज्वानिंग ली है। मतलब साफ है कि बड़े डॉक्टर यहां आने से कतरा रहे हैं। इसके चलते यहां अब भी डॉक्टरों के 70 फीसदी पद रिक्त पड़े हैं और आने वाले मरीजाें की जांच व इलाज सिर्फ नर्सों के भरोसे चल रहा है।