Raigarh Accident: इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम महुआपाली निवासी खूबचंद साहू पिता हरिराम साहू (34 वर्ष) शुक्रवार को अपने दोस्त की बिना नंबर होंडा साइन मांग कर तमनार आया हुआ था। काम निपटने के बाद शाम करीब 6 बजे अपने घर जाने के लिए निकला था। वह ग्राम इंदिरानगर स्थित जनपद पंचायत तमनार के पास पहुंचा ही था कि सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर क्रमांक सीजी-13 एलए 9175 से जाकर टकरा गया। इससे उसके सिर व चेहरा में गंभीर चोट आई।