कोरबा

साइकिल सवार को भारी वाहन ने ठोका, 10 फीट तक बुजुर्ग को घसीटकर ले गया दूर, तोड़ा दम

- ग्रामीणों ने लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर नाराज जताते हुए सड़क पर जाम लगा दिया।

2 min read
Apr 15, 2018

कोरबा . घर लौट रहे साइकिल सवार बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने एक घंटे तक एनएच को जाम रखा। तात्कालिक मुआवजा देने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। तब जाकर जाम बहाल हो सका। इस बीच सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।

कटघोरा थाना अन्र्तगत ग्राम रजक्कमा के चिताघुटरी मोहल्ला निवासी धीरसाय 50 वर्ष शनिवार की सुबह 10 बजे साइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। एनएच पर सड़क किनारे चल रहे साइकिल सवार को अज्ञात भारी वाहन ने अपने चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक साइकिल सवार को पीछे से ठोंकर मारी गई।

ये भी पढ़ें

साप्ताहिक बाजार में व्यापारियों से मनमानी वसूली करने व न देने पर व्यापारियों के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ नहीं की जा रही कार्रवाई

ठोंकर मारने के बाद जहां साइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं साइकिल सवार बुजुर्ग को 10 फीट तक वाहन घसीटता रहा। इससे बुजुर्ग धीरसाय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना रजकम्मा मोड़ के समीप हुई। इसके पास ही तालाब और हाइस्कूल है। घटना की सूचना मिलते ही गांव के काफी सारे ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पहुंच गए।

ग्रामीणों ने लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर नाराज जताते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। मृतक के आश्रित को सहायता की मांग की गई। कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को शांतकर जाम बहाल करने को कहा गया। लेकिन अपनी मांगों पर ग्रामीण अडिग रहे। तहसीलदार के निर्देश पर पटवारी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि दी गई। उसके बाद सड़क पर लगे जाम को खाली कराया गया। लगभग एक घंटे तक नेशनल हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

वैशाली नगर में दो बाइक भिड़ी, घायल आया ट्रेलर की चपेट में, मौत
कोरबा. दो बाइक के टकराने के बाद घायल उठ भी नहीं पाए थे कि इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर गुजरी जिसकी चपेट में आने से एक युवक को और भी गंभीर चोंटे आ गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरा घायल हो गया। जिसका इलाज चल रहा है। शनिवार की दोपहर कुसमुंडा थाने क्षेत्र के वैशाली नगर के पास एक सड़क हादसा हो गया।

विपरीत दिशा से आ रही दो बाइक के बीच भिड़ंत हुई। जिसके बाद उनमें से एक बाइक सामने से आ रही ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में ट्रेलर से हुयी टक्कर वाली बाइक के चालक की मौत हो गयी है। वही दुसरे बाइक चालक भी जख्मी बताया जा रहा है। मृत मोटरसाइकिल सवार युवक नाम नारायण सिंह है जो कि विकास नगर कुसमुंडा का रहने वाला था। बाइक को ठोकर मारने के बाद ट्रेलर चालक फरार हो गया। मर्ग कायम करते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें

बौद्ध विहार तक्षशीला से निकाली स्वाभीमान रैली जिले में पूरे उत्साह से मनी डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती
Published on:
15 Apr 2018 11:35 am
Also Read
View All