23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बौद्ध विहार तक्षशीला से निकाली स्वाभीमान रैली जिले में पूरे उत्साह से मनी डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती

जिले में डॉ भीम राव अंबेडकर की 127 वीं जयंती धूमधाम

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Apr 14, 2018

korba news,korba news in hindi,clash in korba,

जिले में डॉ भीम राव अंबेडकर की 127 वीं जयंती धूमधाम

कोरबा . जिले में डॉ भीम राव अंबेडकर की 127 वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न संगठनों एवं समुदाय के लोगों ने डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण उनके विचारों को याद किया। इस अवसर पर संयुक्त आयोजन समिति ने विशाल स्वाभिमान रैली निकाली गयी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला, पुरूष व ब'चे शामिल हुए।


संयुक्त आयोजन समिति ने डॉ अंबेडकर की 127वीं जयंती मनाया गया। तक्षशिला बुद्ध विहार से विशाल स्वाभीमान रैली निकाली गयी। रैली शहर के मुख्य मार्ग टीपी नगर चौक से होते हुए सीएसईबी चौक, आईटीआई चौक, कोसाबाड़ी चौक, निहारिका होते हुए घंटाघर ओपन थिएटर पर समापन हुआ।

इस दौरान जय जय जय हिंद व जय भीम की गुंज से शहर गुंजायमान होता रहा। वाहन की आकर्षक सजावट कर डॉ अंबेडकर की तैलचित्र के साथ रैली निकाली गयी। लोगों ने नीले रंग के जय हिंद व अशोक चिन्ह के झंडे लिए हुए थे। महिला, पुरूष व ब'चे दो पंक्तियों में पैदल एवं पीछे बाईक लेकर बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

डीजे की धुन पर लोग थिरकते रहे। वहीं ग्रामीण तीर धनुष लिए हुए थे। ओपन थिएटर में डॉ अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को याद किया। साथ ही दो दिनों के विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। रैली में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनात थी।

कार्यक्रम में संयुक्त आयाजन समिति अध्यक्ष ओपी ङ्क्षसह खुसरो, सचिव बरुण घृतलहरे, कोषाध्यक्ष अजय नारंग, संरक्षक मंडल विश्वासराव मेश्राम, जी ऋषिकर भारती, डॉ जयपाल ङ्क्षसह, एसके बंजारा, रामेश्वर, टी खोबरागड़े, यूआर महिलांगे, एके गढ़ेवाल, आरएस मार्को, आरएल धु्रव, जेपी खांडे एसपी बारले एवं बड़ी संख्या में अनुयायी व समुदाय के लोग शामिल हुए।

--------------
खोड्डल के ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ मिलेगा
कोरबा. डा भीमराब अंम्बेडकर के 127 वीं जयंती के अवसर पर ग्राम्य स्वराज्य अभियान का आयोजन 14 अप्रेल से पांच मई तक किया जा रहा है। इस अभियान अन्तर्गत आज कोरबा विकासखंड के ग्राम खोड्डल में जिला स्तरीय सामाजिक न्याय दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि सांसद डा बंशीलाल महतो ने डा भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए कहा कि देश के संविधान निर्माण के साथ राष्ट्र की प्रगति के लिए उन्होंने भेदभाव, कुरीतियों से लड़ाई लड़ी और दबे.कुचले, पिछड़े लोगों, मजदूरों, महिलाओं को अधिकार दिलाने संघर्ष किया। उनके महान कार्य से ही देश के करोड़ों शोषितों को अधिकार मिला और वे आज राष्ट्र की प्रगति में अपना अहम योगदान निभा रहे हैं। सांसद ने कहा कि अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्राम खोड्डल का चयन भारत सरकार द्वारा किया गया है। यहां शासन की योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पात्र ग्रामीणों को दिलाया जायेगा।

उन्होंनें प्रदेश में मुख्यमंत्री डा रमन सिंह द्वारा किसानों के धान खरीदी, धान बोनस, तेंदूपता बोनस, शून्य प्रतिशत ब्याज में ऋण, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से घर-घर गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना सहित प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी देते हुए कहा कि गांव के लोगों एवं गरीबों के कल्याण के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है।