23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अच्छी खबर- स्थगित होने के बाद अब नए सिरे से होगी प्रमोशन के लिए प्रधान पाठकों की काउंसलिंग

प्रमोशन के लिए 19 अप्रैल से काउंसिलिंग कराने के आदेश

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Apr 14, 2018

korba news in hindi,shine korba,

प्रमोशन के लिए 19 अप्रैल से काउंसिलिंग कराने के आदेश

कोरबा . राज्य सरकार ने प्रधान पाठकों के पद पर प्रमोशन के लिए 19 अप्रैल से काउंसिलिंग कराने के लिए आदेश दिए हैं। आदेश मिलने के बाद जिला स्तर पर तैयारियां तेज हो गयी हैं। इसके लिए सभी बीईओ व संबंधितों को आदेश जारी कर दिया गया है।

जिले में कुल 513 माध्यमिक शालाओं में प्रधान पाठकों के 296 पद रिक्त हैं। विगत आठ वर्षों से इन पदों पर प्रमोशन नहीं हुआ है। यही कारण है कि इतने अधिक पद रिक्त हैं। प्रधान पाठक के पद पर जिले में पिछली बार 2010 में पदोन्नति की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद कुछ तकनीकी कारणों से मामला पेंडिंग पड़ा हुआ था।

पदोन्नति के लिए तमाम शिक्षक संघों द्वारा जिला कार्यालय से लेकर राज्य तक काफी दबाव भी बनाया गया। वर्तमान में कोरबा जिले में 559 प्राथमिक शाला प्रधान पाठक/उच्च वर्ग शिक्षक (स्नातक) कार्यरत हैं। जिनकी अंतिम संशोधित वरिष्ठता सूची व आरक्षण रोस्टर के अनुसार ही रिक्त 296 प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति दिए जाने के लिए काउंसलिंग का आयोजन किया जा रहा है।

संशोधन के बाद फिर से हो रही काउंसलिंग
पिछले माह होने वाली काउंसिलिंग में संघों द्वारा आपत्ति किए जाने के बाद इसे स्थगित किया गया था। जिसके बाद जिले द्वारा राज्य शासन से मार्गदर्शन मांगा गया था। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा दिए गए निर्देश के तहत छत्तीसगढ़ जनजाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग शैक्षणिक संवर्ग(राजपत्रित) सेवा भर्ती नियम २११ में संशोधन कर प्रधान पाठक पूर्व माशा के पद पर पदोन्नति की कार्यवाही जिला स्तर पर करने के लिए कलेक्टर को आयुक्त/संचालक का अधिकार प्रत्योजन करने के पश्चात कलक्टर को प्रतिस्थापित किया गया है।

जिसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर डीईओ काउंसलिंग कराएंगे। पिछली बार इसी मामले को लेकर पेंच फंस गया था। जिसके बाद काउंसलिंग नहीं हो सकी थी। इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार काउंसलिंग पूरी कर ली जाएगी। समन्वय केन्द्र साडा कन्या कोरबा में मूल्यांकन कार्य प्रगति पर होने के कारण, फिलहाल काउंसलिंग का स्थान स्पष्ट नहीं है। जल्द ही इस विषय में शिक्षा विभाग द्वारा जानकारी दी जाएगी।