23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लूट के नाबालिग आरोपी ने खोला राज, झारखंड का मोबाइल चोर गिरोह जिले में दे रहा वारदातों को अंजाम

सीतामणी के युवक के साथ बुधवारी बाजार चौक पर हूई लूट की पतासाजी में जुटी थी पुलिस

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Apr 14, 2018

korba news in hindi,scandal in korba,news in korba crime,

सीतामणी के युवक के साथ बुधवारी बाजार चौक पर हूई लूट की पतासाजी में जुटी थी पुलिस

कोरबा . तीन दिन पहले बुधवारी बाजार चौक में दो युवकोंं के साथ मोबाइल और 7 हजार रूपए के लूट के मामले में पुलिस पतासाजी में जुटी थी कि इसी बीच पुलिस के हाथ लूट का एक नाबालिग आरोपी लगा। उसने शहर के साप्ताहिक बाजारों में सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह की पोल खोल दी। इसकी निशानदेही पर पुलिस ने झारखंड के चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से 17 मोबाइल सहित छह हजार रूपए नगद बरामद किया गया है।


सीएसईबी चौकी में सीएसपी एस पैंकरा ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के सीतामणी में रहने वाला सोनू कुमार जोशी उम्र 26 वर्ष 11 अप्रैल को शाम 7 बजे अपने दोस्त विश्राम विश्वकर्मा के साथ बुधवारी बाजार सब्जी खरीदने गया था। सब्जी खरीदने के बाद जैसे ही चौक के पास खड़ी बाइक के पास पहुंचे , इसी बीच एक लड़का हाथ से मोबाइल फोन को छीन लिया व दूसरे लड़के ने जेब में रखा मोबाइल लूट लिया।

जबकि दो अन्य लड़के उसके दोस्त के दोनों हाथ को पकड़कर रखे हुए थे और सोनू का पर्स भी छीन लिया। जिसमें सात हजार रूपए थे। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सर्कस मैदान से होते हुए भाग निकले। पुलिस ने अज्ञात चार लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर इस मामले में आरोपियों की खोजबीन शुरू की। पुलिस ने पीडि़त सोनू से आरोपियों के हुलिया के हिसाब से एक नाबालिग आरोपी को बुधवारी बाजार से पकड़ लिया गया। पुलिस ने जब इससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने झारखंड के शातिर मोबाइल चोर गिरोह के नेटवर्क का पूरा राज खोल दिया।

उसने बताया कि झारखंड से 5-6 युवक जांजगीर जिला अंतर्गत चांपा रेलवे स्टेशन के पास सिंधी कालोनी में कपड़ा व्यवसाय की जानकारी देकर मकान किराए पर लिया था। चांपा से टैक्सी और सिटी बस में सवार होकर गिरोह के सदस्य कोरबा आते थे। पुलिस ने चांपा स्थित उनके ठिकाने पर दबिश दी तो सभी आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।

साइबर सेल की मदद से आरोपियों का लोकेशन ट्रेन से झारखंड की ओर मिला तो झारखंड पुलिस की मदद से तीन आरोपियों को ट्रेन में पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों में झारखंड अंतर्गत साहेबगंज निवासी शेख लाड़ला 26,शेख शोभान 20 वर्ष, गुड्डू अंसारी 18 वर्ष शामिल है। जिनके पास से पुलिस ने 17 नग मोबाइल व 6 हजार रुपए नगदी जब्त किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 392ए 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। वहीं पुलिस ने पकड़े गए नाबालिग को सीडब्ल्यूसी में पेश कर दिया है। इस दौरान कोतवाली प्रभारी यदुमणि सिदार और सीएसईबी चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर उपस्थित थे।