2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साप्ताहिक बाजार में व्यापारियों से मनमानी वसूली करने व न देने पर व्यापारियों के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ नहीं की जा रही कार्रवाई

बैठक में शामिल लोगों ने बताया कि बाजार शुल्क से होने वाली कमाई को लेकर ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों में ही दो फाड़ होने की संभावना बढ़ गयी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 15 Apr 2018, 10:35 AM IST

साप्ताहिक बाजार में व्यापारियों से मनमानी वसूली करने व न देने पर व्यापारियों के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ नहीं की जा रही कार्रवाई

कोरबा/ नुनेरा. ग्राम पंचायत नुनेरा में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में व्यापारियों से मनमानी वसूली करने व न देने पर व्यापारियों के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ अभी तक कार्रवाई नहीं की गयी जबकि पीडि़त पक्ष ने न्याय के लिए एसपी कार्यालय पहुंच चुके हैं।
इस मामले में शनिवार को पुन: एक पक्ष पाली थाने पहुंचकर अपना पक्ष रखा जबकि इसके पहले ग्राम पंचायत में हुई एक मीटिंग में दोनों पक्षों के बीच समझौता करने के लिए दबाव डाला गया लेकिन पिटाई से अपमानित व्यापारी किसी भी सूरत में समझौता करने के लिए राजी नहीं हुई और न ही वे इस मामले में झुकने के लिए तैयार हैं।

Read More : यदि आपकी सालाना आय 18 लाख से कम है और आप खरीदने जा रहे हैं अपना घर तो इस नियम को अवश्य जान लें, पढि़ए पूरी खबर...

इन व्यापारियों का कहना है कि सबसे पहले पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करे और ग्राम पंचायत अधिक रकम वसूलने वालों के खिलाफ अपने स्तर से कार्रवाई करे। बताया जाता है कि समझौते के लिए बुलायी गयी इस बैठक में इस बात पर भी चर्चा की गयी कि नुनेरा में कई साल से बाजार लग रही है, इसलिए किसी भी सूरत में इसे पुन: ग्राम पंचायत में ही संचालित किया जाय और जहां तक बाजार शुल्क की राशि व वसूलने के तरीके के बारे में शासन से निर्धारित नियम-कानून के अनुसार कार्यवाही की जाय।

बैठक में शामिल लोगों ने बताया कि बाजार शुल्क से होने वाली कमाई को लेकर ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों में ही दो फाड़ होने की संभावना बढ़ गयी है। एक पक्ष जहां खुद ठेका लेकर अधिक कमाई करने के लिए उत्सुक है और ग्राम पंचायत से बाजार की नीलामी कराने के लिए दबाव डाल रहा है तो वहीं दूसरा पक्ष व्यापारियों के हित में अधिक शुल्क करने के पक्ष में नहीं है।

इस मामले में पुलिस का रुख भी ढुलमुल है। मारपीट करने वालों के खिलाफ अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है बल्कि पुलिस एक-एक पक्ष को थाने बुलाकर उन्हें समझाइश देने का तर्क दे रही है लेकिन सरेआम बाजार में मारपीट कर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई के नाम पर पुलिस खामोश है। शनिवार को भी एक पक्ष पाली थाने पहुंचा था और फिर पुलिस दूसरे पक्ष को बुलाने की बात कह रही है। इस बाबत पूछे जाने पर पाली टीआई का कहना है कि शिकायत विवेचना में है और कार्रवाई की जाएगी।