कोरबा

नेशनल हाईवे पर लगा आठ घण्टे का महाजाम, प्रशासन और पुलिस के इंतजाम फेल राहगीर होते रहे परेशान

गुरुवार को 8 घंटे का महाजाम लगा रहा

3 min read
Aug 10, 2018
गुरुवार को 8 घंटे का महाजाम लगा रहा

कोरबा. नेशनल हाइवे अंबिकापुर मार्ग पर गुरुवार को 8 घंटे का महाजाम लगा रहा। वाहनों की लंबी कतार लगी रही। केन्दई से मोरगा के बीच निर्माणाधीन पुल के पास डायवर्सन में वाहन फंस गए। जिसे निकालने के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ी। देर शाम बाद एनएच बहाल हो सका।


कटघोरा से शिव नगर तक नेशनल हाइवे का डबललेन सड़क निर्माण का काम चल रहा है। लेकिन ठेकेदार की लेटलतीफी की वजह से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश से पहले ऐसे जगहों पर जहां जाम की स्थिति पिछले साल बनी थी। उसे जल्द पूरा करने की बजाय काम अधर में छोड़ दिया गया।

ये भी पढ़ें

अब हर ब्लॉक में नींव रखी जाएगी गोंडवाना समाज के ‘घोटूल’ की : हीरासिंह मरकाम


इस मार्ग पर छोटे-बड़े आधा दर्जन पुल-पुलियों का निर्माण अब भी पूरा नहीं हो सका है। इसके लिए बनाएं गए डायवर्सन में वाहन फंस रहे हैं। तीन दिन पहले भी जाम लगा था। हर रोज हजारों वाहन कीचड़ से परेशान है। इधर गुरुवार की सुबह केन्दई से मोरगा के बीच बन रहे पुल के पास डायवर्सन में वाहन फंस गए। दरअसल भारी वाहन कीचड़ से बाहर नहीं निकल पाए। एक के बाद एक करके कई वाहन इस जगह पर फंस गए। वाहनों के फंसने के बाद एनएच के दोनों ओर गाडिय़ों की लंबी कतार लग गई। इसी बीच चालकों ने किसी तरह फंसी ट्रकों को बाहर निकलवाया तो दूसरी तरफ से कई चारपहिया वाहन भी कीचड़ में फंस गए। दिन भर में कई वाहन फंसते रहे जिनको निकालने के लिए बाद कुछ देर के लिए आवागमन बहाल हो सका। इसके बाद फिर से वही स्थिति बनती रही। इस तरह सुबह लेकर शाम तक जाम लगा रहा। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ।


जेसीबी से कीचड़ को साफकिया गया
सुबह से लेकर शाम तक ठेका कंपनी द्वारा सड़क को लेकर सुध नहीं ली गई। शाम को पांच बजे एक जेसीबी वाहन को भेजकर कीचड़ को साफ कराया गया। तब जाकर वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से हो सका। हालांकि इसके अलावा भी पूरे एनएच में कई जगह ऐसे हैं जहां प्रतिदिन वाहन फंस रहे हैं। छुटपुट हादसे भी हो रहे हैं। लोग परेशान है।


रात में पेड़ गिरा तो सुबह मुर्गियों से भरा वाहन पलटा, फिर शाम को बस पलटी
पाली से बिलासपुर मार्ग में भी बुधवार की देर रात से दूसरे दिन दोपहर तक जाम रही। पहले तो मार्ग पर देर रात एक सरई का भारी भरकम पेड़ गिर गया। सड़क के बीचों बीच पेड़ गिरने से दोनों ओर वाहनों की लंबी जाम लगी रही। इसके बाद सुबह एक मुर्गियों से भरी मेटाडोर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे कई मुर्गियां दबकर मर गई। फिर देर शाम बिलासपुर जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि यात्रियों को इसमें चोट नहीं आई।


कटघोरा से पाली और बिलासपुर मार्ग काफी बदहाल स्थिति में है। आए दिन एनएच पर लोग सड़क हादसे का शिकार हो रहे हैं। सड़क पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। लेकिन मरम्मत में लगातार देरी की जा रही है। बीती रात पाली से आगे सड़क पर एक सरई का पेड़ गिर गया। पेड़ के गिरने से सड़क पर जाम लग गया।

भारीभरकम पेड़ होने की वजह से इसे हटा पाना मुश्किल था। रात दो बजे से लेकर चार बजे सड़क पर जाम की स्थिति रही। बाद में पेड़ को काटकर हटाया गया। इसके कुछ घंटे बाद ही बिलासपुर की ओर जा रही एक मेटाडोर वाहन मुनगाडीह के समीप जाकर पलट गई। वाहन में र्मुिर्गयां लोड थी। ढेर सार मुर्गियां दबकर मर गई।

इसके वजह से भी लगभग एक घंटे तक सड़क पर जाम की स्थिति रही। इधर पाली से पोड़ी गांव होकर जाने वाली विरक बस क्रमाक सीजी 10 जी 1501 बिलासपुर जा रही बस हरनमुड़ी के समीप जाकर पलट गई। सड़क काफी खस्ताहाल स्थिति है। तेज रफ्तार होने की वजह से चालक मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे जाकर खेत में पलट गई। हालांकि खेत के मेड़ में जाकर बस फंस गई।

ये भी पढ़ें

Video- ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रेन से कटकर युवक ने की खुदकुशी
Published on:
10 Aug 2018 10:44 am
Also Read
View All