कोरबा

Politics : छत्तीसगढ़ में भी महागठबंधन की सुगबुगाहट, गोंगपा के पदाधिकारी दिल्ली में राहुल से करेंगे भेंट

राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ चर्चा

2 min read
Aug 09, 2018
राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ चर्चा

कोरबा. गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की 14 अगस्त को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमुंत्री अखिलेश यादव के साथ और 28 अगस्त को दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ चर्चा होगी। गठबंधन को लेकर बातचीत के लिए आखिरकार तिथि तय हो चुकी है।


गोंगपा की इससे पहले भी समाजवादी पार्टी के साथ दो बार चर्चा हो चुकी है। पिछले महीने यूपी के पूर्व मुख्यमुंत्री अखिलेश यादव के भोपाल दौरे के दौरान गोंगपा प्रमुख हीरा सिंह मरकाम खुद पूर्व मुख्यमंत्री यादव से मुलाकात कर चुके हैं। अगली बार चर्चा के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने चर्चा के लिए 14 अगस्त को लखनऊ बुलाया है।

ये भी पढ़ें

#कटघोरा से कोरबा-चांपा तक के सड़क की अब संवरेगी सूरत, मेंटेनेंस पर लगी रोक हटी

इसी तरह कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर कई बार चर्चा हो चुकी है। कांग्रेस से राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने बातचीत के लिए बुलाया था।


इसके बाद से चर्चा को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। गोंगपा ने सीधे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से ही चर्चा की बात कही थी। लिहाजा अब 28 अगस्त को दिल्ली में राहुल गांधी के साथ गोगपा की चर्चा होगी। गोंगपा की ओर से राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम व तुलेश्वर सिंह मरकाम बैठक में शामिल होने जाएंगे।


गोंगपा गठबंधन नहीं हिस्सेदारी चाहती है: राष्ट्रीय महासचिव
गोंगपा के राष्ट्रीय महासचिव लाल बहादुर सिंह कोर्राम ने पत्रिका से चर्चा के दौरान बताया कि हम कभी भी गठबंधन करने के मूड़ में नहीं है। हम हिस्सेदारी चाहते हैं। ऐसी जगह जहां गोंगपा मजबूत है, उसके आलावा कई ऐसी सीटें हैं जहां आदिवासी वर्ग के जनप्रतिनिधियों की स्थिति तगड़ी है भले वह कांग्रेस से जुड़ा हो। इन सभी को टिकट की शर्त गोंगपा द्वारा की जा रही है।

ये भी पढ़ें

स्टेडियम के बाद अब बीडी महंत गार्डन में लगी 5 लाख की घास भी चर गई गाय, सोते रहे अफसर
Published on:
09 Aug 2018 11:22 am
Also Read
View All