23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#कटघोरा से कोरबा-चांपा तक के सड़क की अब संवरेगी सूरत, मेंटेनेंस पर लगी रोक हटी

जल्द काम शुरू कराने को कहा गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 9 Aug 2018, 10:58 AM IST

जल्द काम शुरू कराने को कहा गया

जल्द काम शुरू कराने को कहा गया

कोरबा. कटघोरा और कोरबा से चांपा तक जर्जर हो चुकी सड़क को लेकर लोक निर्माण विभाग के सीई ने गंभीरता से लिया है। मेंटनेंस पर लगी रोक को हटा दी गई। साथ ही फंड भी स्वीकृत कर जल्द काम शुरू कराने को कहा गया है।


बिलासपुर से कटघोरा-कोरबा होते हुए चांपा तक की बीओटी अवधि खत्म होने के बाद पीडब्लूडी ने इस मार्ग को एनएच को हैंडओवर कर दिया था। एनएच द्वारा इस सड़क के लिए सर्वे का काम पूरा करने के बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज की गई है। संभावना जताई जा रही है कि अक्टूबर के बाद से काम शुरू होगा।

इधर सड़क हैंडओवर होने के बाद से पीडब्लूडी ने मरम्मत को लेकर हाथ खींच लिए थे। दरअसल सड़क हैंडओवर होने से पीडब्लूडी को पूर्ण रूप से मरम्मत पर प्रतिबंध लग गया था। लेकिन एनएच द्वारा इस सड़क के फोरलेन निर्माण में लगातार देरी की जा रही है। बारिश में सड़क काफी जर्जर हालत में हो चुकी है। इसे देखते हुए पीडब्लूडी के अधीक्षण अभियंता ने कोरबा से रिपोर्ट मंगाई थी। रिपोर्ट के आधार पर सीई ने मरम्मत को लेकर हरी झंडी दिखा दी है। सितंबर से यह काम शुरू होगा।

Read more : स्टेडियम के बाद अब बीडी महंत गार्डन में लगी 5 लाख की घास भी चर गई गाया, सोते रहे अफसर


पुल-पुलियों की भी ली जाएगी सुध
विभाग द्वारा लगभग ढाई करेाड़ रूपए स्वीकृत किया गया है। कटघोरा उपसंभाग के अन्तर्गत आने वाले पुल-पुलियों के मरम्मत के लिए साढ़े 33 लाख रूपए, वहीं सड़कों के मरम्मत के लिए भी साढ़े 33 लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार कोरबा से चांपा मार्ग की विशेष मरम्मत पर डेढ़ करोड़ रूपए स्वीकृत किया गया है वहीं पुलियों के लिए 30 लाख रूपए जारी कर दिया गया है।


नेशनल हाइवे ने पेंड्रीडीह से लेकर कटघोरा फोरलेन के निर्माण के लिए काम अडानी कंस्ट्रक्शन को दिया गया है। पहले चरण में यह काम बिलासपुर से पथरापाली तक 53 किलोमीटर सड़क का काम कराया जाएगा। वहीं पेंड्रीडीह से कटघोरा तक प्रस्तावित सीसीरोड की लंबाई 94 किलोमीटर है।


विभाग ने दो माह कर दिया विलंब, लोग परेशान
इसी मेंटनेंस को लेकर विभाग को दो माह पहले प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए थी। अब यह काम सितंबर में ही शुरू हो पाएगा। इसका मतलब आने वाले दो माह बाद ही सड़क की हालत ठीक हो सकेगी। तब जाकर लोग राहत ले सकेंगे।


-जब तक एनएच का काम शुरू नहीं हो जाता तब तक सड़क की मरम्मत अब पीडब्लूडी द्वारा कराया जाएगा। मुख्यालय से इसके लिए अनुमति मिल गई है। टेंडर कर जल्द काम शुरू करवाया जाएगा।

-नरेश स्वामी, कार्यपालन अभियंता, पीडब्लूडी कोरबा