23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#छालीवुड के सुपरस्टार पद्मश्री अनुज शर्मा की दबंग दरोगा कोरबा में भी होगी रिलीज, जानिए फिल्म के बार में सबकुछ

कोरबा के निहारिका टॉकिज में होगी रिलीज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 8 Aug 2018, 9:19 PM IST

कोरबा के निहारिका टॉकिज में होगी रिलीज

#छालीवुड के सुपरस्टार पद्मश्री अनुज शर्मा की दबंग दरोगा कोरबा में भी होगी रिलीज, जानिए फिल्म के बार में सबकुछ

कोरबा. छालीवुड के सुपरस्टार पदम्श्री अनुज शर्मा की दबंग दरोगा कल रिलीज होगी। मीडिया से चर्चा करते हुए अनुज शर्मा ने बताया कि तुलसी एंटरटेनमेंट फिल्म्स के बैनर तले बनी दबंग दरोगा कोरबा के निहारिका टॉकिज सहित रायपुर में श्याम टॉकिज व बिलासपुर के शिव टॉकिज में रिलीज होगी।


इस फिल्म में छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरस्टार अनुज शर्मा पहली बार पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में नजर आएंगे। छत्तीसगढ़ में यह इस साल की यह सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। सुपरहिट फिल्म मया की हिरोइन रीमा सिंह फिर एक बार अनुज शर्मा के साथ इस फिल्म में नजर आएंगी।

अनुज शर्मा ने बताया कि फिल्म में तकनीकी तौर पर विशेष ध्यान दिया गया है। कैमरामैन विक्रांत सिंह को बुलाया गया था। वहीं एक्शन सीन के लिए चेन्नई फिल्म इंडस्ट्रीज से मास्टर कुंडतुरू को भी बुलाया गया था। निशांत उपाध्याय ने इसमें शानदार कोरियोग्राफी की है।

Read more : #सरकारी Vaccine की खुराक यहां हो गई फेल, मवेशियों में फैला घाकत संक्रमण

जीतू शर्मा और नेहा शर्मा भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरहिट संगीतकार सुनील सोनी का संगीत और चन्द्रप्रकाश ने गीत गाया है। भोजपुरी फिल्मों के हिट खलनायक रजनीश झांझी भी फिल्म में नजर आएंगे। बुधवार की शाम को कलाकारों ने निहारिका टॉकिज से रैली भी निकाली।

Read more : #खेलों से स्कूलों के प्राचार्य कर रहे हैं खिलवाड़, छात्रों से पैसे लेने के बाद इस तरह हो रही है बंदरबांट

-------------

संसदीय सचिव देवांगन करेंगे ध्वजारोहण
कोरबा. स्वतंत्रता दिवस समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव लखनलाल देवांगन कोरबा में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। वे इस अवसर पर मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के प्रदेश वासियों के नाम संदेश का भी वाचन करेंगे। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के दिन सीएसईबी फुटबाल ग्राउंड पर मुख्य समारोह आयोजित किया जायेगा। इस बार 15 अगस्त को प्रात: 9 बजे मुख्य अतिथि देवांगन द्वारा ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत होगी।